एक्सप्लोरर

Lok Sabha Polls 2024: 'TMC विधायक के समर्थकों ने हिंदू वोटर्स को डराया', बंगाल BJP चीफ का आरोप, मोसरफ हुसैन ने दिया ये जवाब

Lok Sabha Election 2024: मोसरफ हुसैन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और बताया कि सुकांत मजूमदार हार की डर से ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के बीच शुक्रवार (26 अप्रैल, 2024) को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मोसरफ हुसैन के समर्थकों की ओर से हिंदू वोटर्स को डराया और धमकाया गया.

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बालुरघाट से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार ने कहा कि इटाहार विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक मोसरफ हुसैन के समर्थकों ने हिंदू मतदाताओं को डराया. हालांकि, मोसरफ हुसैन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और बताया कि सुकांत मजूमदार हार की डर से ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.

TMC विधायक का दावा- रही शांति 

टीएमसी विधायक के मुताबिक, ''इटाहार में हमेशा शांतिपूर्ण मतदान का रिकॉर्ड रहा है.'' वैसे, बाकी जगहों पर मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण रहा. इस बीच, हैरानी की बात यह रही कि पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सूत्रों ने जानकारी दी कि रायगंज से ज्यादा शिकायतें नहीं आईं और उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग की विशेष नजर थी.

पश्चिम बंगाल में कितनी हुई वोटिंग?

आम चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को देश के 13 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक के राज्यवार मतदान के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा त्रिपुरा में 76.23 प्रतिशत और सबसे कम उत्तर प्रदेश में 52.64 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. पश्चिम बंगाल में 71.84 प्रतिशत मतदान हुआ.

अब इन तारीखों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव इस बार सात चरण में हो रहे हैं. पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 102 सीटों पर और दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 88 सीटों पर वोटिंग हुई, जबकि तीसरे चरण के तहत 7 मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत एक जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा. नतीजों की घोषणा चार जून, 2024 को होगी.

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग की वॉर्निंग के बाद भी BJP ने कांग्रेस का नाम लेकर जड़े 'मुस्लिम-मुस्लिम' वाले आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget