एक्सप्लोरर

लॉकडाउन तीन: नोएडा दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए असमंजस बरकरार

नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों में असमंजस बना हुआ है.लॉकडाउन तीन में सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को आ रही है जो रहते नोएडा में है और दफ्तर दिल्ली में है.

नई दिल्ली: आज से देश में लॉकडाउन तीन शुरू हो गया है. लॉकडाउन वन और टू की तुलना में लॉकडाउन तीन में कुछ रियायत भी दी गई है. अधिकतर रियायतें ग्रीन जोन में आने वाले इलाकों के लिए हैं. हालांकि रेड जोन और ऑरेंज जोन में जो इलाकेे आते हैं उनमें भी पहले की तुलना में कुछ रियायत जरूर है.

वहीं नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों में अभी भी असमंजस है. क्योंकि दिल्ली एनसीआर में ऐसे कई लोग हैं जो रहते नोएडा में हैं और काम के लिए दिल्ली जाते हैं या फिर रहते दिल्ली में है और काम के लिए नोएडा आते हैं. ऐसे लोगों के सामने समस्या यह है कि वह काम के लिए दिल्ली तो जा सकते हैं लेकिन नोएडा आने के लिए उनको प्रशासन की अनुमति की जरूरत होती है और अगर वह अनुमति नहीं है तो वह वापस अपने घर नहीं आ सकते.

नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले बॉर्डर पर है असमंजस की स्थिति

नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाई वे पर नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों की एक लंबी कतार लगी देखी गयी. यह कतार लॉकडाउन वन और टू की तुलना में कहीं ज्यादा थी. लेकिन इसमें कई लोग ऐसे भी दिखे जो अब असमंजस में है क्योंकि दिल्ली पुलिस उनको दिल्ली में जाने से तो नहीं रोक रही क्योंकि उनके दफ्तर खुल गए हैं लेकिन दिक्कत पेश आ रही है दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को.

ऐसे लोगों को नोएडा में एंट्री तभी दी जा रही है जब उनके पास नोएडा प्रशासन की ओर से जारी किया गया पास है. भले ही उनका दफ्तर नोएडा में क्यों ना हो, भले ही उनका दफ्तर खोल क्यों ना गया हो. लेकिन नोएडा में दाखिल होना इतना आसान नहीं है क्योंकि प्रशासन ने लॉकडाउन 2 के दौरान जो आदेश जारी किया था उसमें साफ तौर पर कहा गया था कि उन्हीं लोगों को नोएडा में दाखिल होने की अनुमति होगी जिनको प्रशासन अनुमति देगा और फिलहाल बहुत सारे लोगों के पास वो अनुमति नहीं है.

नोएडा से दिल्ली तो जा सकते हैं लेकिन दिल्ली से नोएडा आना आसान नहीं

लॉकडाउन 3 के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को आ रही है जो रहते नोएडा में है और दफ्तर दिल्ली में है. ऐसे लोग सुबह से बड़ी संख्या में नोएडा से दिल्ली के लिए निकले थे लेकिन जब नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे और उन्होंने नोएडा पुलिस से बात की नोएडा पुलिस ने साफ कर दिया अगर आप दिल्ली जाना चाहे तो आप जा सकते हैं हम को कोई आपत्ति नहीं लेकिन वापस नोएडा तभी आ पाएंगे जब आप नोएडा प्रशासन की ओर से जारी किया गया पास दिखाएंगे. इस वजह से ऐसे लोग दुविधा के चलते अपने दफ्तर में बात करने के बाद वापस अपने घरों की ओर चले गए.

नोएडा में लॉकडाउन 2 के दौरान जारी किए गए आदेश पर ही हो रहा है अमल

गौरतलब है कि नोएडा प्रशासन ने नोएडा में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए आदेश जारी करते हुए कहा था कि नोएडा में दाखिल होने के लिए प्रशासन की अनुमति की जरूरत होगी. यहां तक कि डॉक्टर्स भी अगर कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में लगे हैं तभी उनको नोएडा आने की अनुमति होगी वरना नहीं.

इसके साथ ही इमरजेंसी सर्विसेज में लगे लोगों को भी नोएडा प्रशासन ने पास जारी किया हुआ है और वह पास दिखाने के बाद ही नोएडा आने की अनुमति है. यानी साफ तौर पर लॉकडाउन 3 में भी बॉर्डर सील होने की वजह से एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले हैं लोगों को उसी तरह की दिक्कत आ रही है जैसे कि पहले थी और फिलहाल इसको लेकर अभी तक तो कोई नियम सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों को दो जोन में बांटने का लिया फैसला

जम्मू-कश्मीर: जम्मू जिले समेत कठुआ और साम्बा को किया गया रेड जोन घोषित

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget