एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों को दो जोन में बांटने का लिया फैसला

बिहार सरकार ने जिलों को रेड और ऑरेंज जोन में बांटा है.ऑरेंज जोन कि जिलों में कुछ रियायतें दी गई हैं.

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों को सिर्फ दो जोन में बांटने का निर्णय लिया है. रविवार देर शाम बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से ये निर्देश जारी किया गया है. इस निर्देश के मुताबिक बिहार में कोई भी जिला ग्रीन जोन में नहीं होगा. राज्य के सभी जिलों को रेड जोन और ऑरेंज जोन में बांटा गया है.

गौरतलब है कि जिस तरह लगातार दूसरे राज्यों से मजदूरों, छात्रों और फंसे हुए लोगों को राज्य वापस बुलाने का फैसला लिया गया उसे देखते हुए बिहार सरकार ने राज्य में लॉकडाउन के नियम को और कड़ाई से लागू किया है. बिहार में पटना समेत 5 जिले रेड जोन में हैं. बाकी के 33 जिले ऑरेंज जोन में होंगे. भारत सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक इन इलाकों में छूट दी जाएगी.

रेड जोन में सभी पाबंदियां जारी

बिहार सरकार ने कहा है कि भारत सरकार की ओर से तय किये गए मापदंडों के मुताबिक ही समय-समय पर राज्य में रेड ज़ोन के इलाके के बारे में सूचित किया जायेगा. इसके अलावा बाकी सभी जिले ऑरेंज ज़ोन में माने जायेंगे. रेड जोन में केंद्र सरकार की ओर से तय किये गए दुकानों को खोलने की अनुमति है. सभी जिलों के डीएम अपने इलाके की स्थिति को देखते हुए अपने स्तर से आदेश जारी करेंगे.

गौरतलब है कि बिहार के 13 जिले यानि मुजफ्फर,सीतामढ़ी,शेखपुरा,अररिया,जमुई,कटिहार,खगड़िया,किशनगंज,पश्चिम चंपारन,सहरसा,समस्तीपुर,शिवहर,सुपौल ग्रीन जोन में थे. हालांकि राज्य सरकार के इस फैसले ये सभी जिले भी ऑरेंज जोन में हैं.

ऑरेंज जोन कि जिलों में मिलेगी कुछ रियायतें:

बिहार सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से तय किये गए मापदंड के आधार पर यह कहा है कि ऑरेंज जोन में सभी प्रकार की वस्तुओं के लिए ई-कॉमर्स, सभी प्रकार के निर्माण कार्य, सभी प्रकार के उद्योगों का संचालन, बाल काटने के सैलून खोलने की इजाजत दी गई है. इसके अलावा सभी जिलों के डीएम को अपने इलाके में इस नियम को सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

यानी बिहार सरकार के गृह विभाग के इस नए आदेश के मुताबिक बिहार के कौन से जिले किस जोन में होंगे उनकी लिस्ट:

रेड जोन:

मुंगेर,पटना,रोहतास,बक्सर और गया.

ऑरेंज जोन:

नालंदा,कैमूर,सिवान,गोपालगंज,भोजपुर,बेगूसराय,औरंगाबाद,मधुबनी,पूर्वीचंपारन,भागलपुर,अरवल,सारण,नवादा,लखीसराय,बांका,वैशाली,दरभंगा,जहानाबाद,मधेपुरा,पूर्णिया. मुजफ्फर,सीतामढ़ी, शेखपुरा,अररिया,जमुई,कटिहार, खगड़िया,किशनगंज,पश्चिम चंपारन,सहरसा,समस्तीपुर,शिवहर,सुपौल.

ये भी पढ़ें-

बेल्जियम के मंत्री का वीडियो वायरल, मास्क पहनने की कोशिश में बने मजाक के पात्र

ढील मिली तो शराब दुकानों की तरफ भाग पड़े लोग, मयखाने के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget