एक्सप्लोरर

Lockdown: अब खुलेगा हरियाणा का सील बॉर्डर, एसेंशियल सर्विसेज जुड़े लोगों को जारी होगा ई-पास

लॉकडाउन के चलते ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो शहर जिनकी सीमाएं दिल्ली से लगती हैं उन्होंने अपने बॉर्डर दिल्ली से आने जाने वाले लोगों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है. इसी मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने ये फैसला सुनाया है.

नई दिल्ली: दिल्ली से हरियाणा जाने वाले लोगों को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट में सील किये गए हरियाणा बॉर्डर को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि एसेंशियल सर्विसेज के तहत आने वाले लोगों को आने जाने से नहीं रोका जाएगा. निजी क्षेत्र के वो लोग जो है एसेंशियल सर्विसेस देते हैं उनको ई-पास जारी किया जायेगा.

हाईकोर्ट में दायर याचिका में क्या कहा गया था

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में सवाल उठाया गया था कि जिस तरह से हरियाणा के वो शहर जिनके सीमा दिल्ली से सटी हुई हैं उन्होंने अपने बॉर्डर दिल्ली से आने जाने वाले लोगों के लिए पूरी तरह सील कर दिया है. इसमें एसेंशियल सर्विस से जुड़े लोग के लिए भी कोई रियायत नहीं है. याचिका में यह भी बताया गया था कि इतना ही नहीं कई जगहों पर तो सड़क को भी बीच से खोद दिया गया है जिससे कि लोग बॉर्डर पार ना कर सकें.

हाईकोर्ट ने कैसे दी राहत

याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि जो भी व्यक्ति एसेंशियल सर्विसेस से जुड़े हैं और दिल्ली और हरियाणा के बीच आना जाना चाहते हैं. वह अपनी अर्जी स्थानीय प्रशासन को देंगे और स्थानीय प्रशासन को 30 मिनट के अंदर उनको ई-पास जारी करना होगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने निर्देश में भी साफ कर दिया है कि एसेंशियल सर्विस से जुड़े हुए किसी भी व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन नहीं किया जाएगा तब तक जब तक उसमें कोरोना के कोई लक्षण ना नजर आए.

एसेंशियल सर्विस से जुड़े लोगों को मिलेगा ई-पास

हरियाणा सरकार के वकील ने कोर्ट को यह भी भरोसा दिलाया कि हरियाणा और दिल्ली के बॉर्डर के बीच कोई सड़क नहीं खोदी जाएगी. कोर्ट ने कहा कि अगर उन रास्तों की निगरानी करनी है तो वहां पर पुलिस को तैनात करें. जो लोग सरकारी नौकरी में है वह तो आ जा सकेंगे ही उसके साथ ही निजी क्षेत्र में जो लोग एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े हुए हैं उनको भी स्थानीय प्रशासन द्वारा ई पास जारी किए जाएंगे. जिससे कि वह दिल्ली से हरियाणा और हरियाणा से दिल्ली आ जा सकेंगे.

गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और बहादुरगढ़ जैसे शहरों से आने जाने वाले लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

गौरतलब है दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते हुए मरीजों को देखते हुए हरियाणा के वो शहर जिनकी सीमा दिल्ली से सटी हुई हैं उन्होंने दिल्ली से आने जाने वाले लोगों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था और बॉर्डर को सील कर दिया था. इसकी वजह से गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, बहादुरगढ़ जैसे शहरों से लोग दिल्ली में ना तो आ पा रहे थे ना ही जा पा रहे थे और इसमें वो लोग भी शामिल थे जो कि एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े हुए थे.

प्रवासी मजदूरों के पलायन की वो तस्वीरें जो व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती हैं 19 यात्रियों ने क्वारंटीन सेंटर में जाने से किया इंकार, लौट रहे हैं बेंगलुरु से वापस नई दिल्ली

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget