एक्सप्लोरर

19 यात्रियों ने क्वारंटीन सेंटर में जाने से किया इंकार, लौट रहे हैं बेंगलुरु से वापस नई दिल्ली

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है. सारी यातायात सेवाएं बंद हो जाने की वजह से लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं. दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के लिए ट्रेन सेवा को शुरू कर दिया गया है.

नई दिल्ली: स्पेशल यात्री ट्रेन से दिल्ली से गुरुवार को बेंगलुरु पहुंचे 543 यात्रियों में से करीब 140 यात्रियों ने राज्य सरकार के क्वॉरन्टीन सेंटर में जाने से मना कर दिया. जिस कारण उन्हें दूसरी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली वापस लाया जा रहा है. बेंगलुरु स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा इन यात्रियों ने स्टेशन पर क्वॉरन्टीन जाने के ख़िलाफ़ हंगामा भी किया. काफ़ी समझाने पर 50 यात्रियों को छोड़ कर बाकि यात्री मान गए लेकिन 50 यात्रियों ने क्वॉरन्टीन में जाने से साफ़ इंकार कर दिया. तय हुआ कि इन यात्रियों को आज ही दूसरी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली वापस लाया जाय. पर आज रात 8:30 पर नई दिल्ली के लिए ट्रेन छूटने से पहले ही राज्य, पुलिस और रेलवे अधिकारियों के काफ़ी समझाने के बाद इनमें से 31 अन्य यात्री भी क्वॉरन्टीन के लिए तैयार हो गए. लिहाज़ा अब बचे हुए 19 यात्रियों को नई दिल्ली वापस लाया जा रहा है. कुल यात्रियों में से 20 यात्रियों को अन्य राज्यों में जाना था लिहाज़ा उन्हें सड़क माध्यम से केरल और तमिलनाडु के लिए रवाना कर दिया गया. कर्नाटक सरकार की एडवाइज़री दरअसल कर्नाटक की सरकार ने ये नियम बना रखा है कि जो भी देश के किसी भी हिस्से से स्पेशल ट्रेन से कर्नाटक आएगा उसे 14 दिन सरकारी क्वॉरन्टीन सेंटर में रहना होगा. ये बात टिकट बुक करते समय दी गई एडवाइज़री में साफ़-साफ़ दर्शाया भी गया है. स्कूलों और होटलों आदि में बने इस क्वॉरन्टीन सेंटर में रहने के लिए किराया भी लिया जाएगा. क्या है पूरा मामला नई दिल्ली से बंगलुरु पहुँचे 140 यात्रियों ने कहा कि हमनें तो राज्यों की एडवाइज़री का कालम पढ़ा ही नहीं. इसलिए हम क्वॉरन्टीन सेंटर में रहने की तैयारी से नहीं आए हैं और न ही हमारी ऐसी मन:स्थिति है. कुछ ने अपनी पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का हवाला दिया. कुछ शुरू में बेहद नाराज़ हुए और कुछ यात्री ऐसे भी थे जिनकी आँखों में आँसू आ गए. काफ़ी देर तक स्टेशन पर ही हंगामा होता रहा. इन यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. रेलवे ने की इन यात्रियों की मदद हालाँकि इन यात्रियों ने अपनी टेक्निकल गलती स्वीकार की लेकिन जब क्वॉरन्टीन होने से इंकार कर दिया तब रेलवे ने आज ही रात 8:30 बजे नई दिल्ली आ रही एक स्पेशल ट्रेन में 19 यात्रियों का वापस लौटने का इंतज़ाम किया. क्या है रेलवे का कहना रेलवे ने कहा कि कर्नाटक सरकार के प्रोटोकॉल को आईआरसीटीसी की वेब साईट पर साफ़ तौर पर दर्शाया गया है. इसके साथ ही क्वॉरन्टीन के नियम की सूचना सभी यात्रियों को एसएमएस से भी भेजी गई थी. बावजूद इसके, रेलवे ने इन 19 यात्रियों के प्रति सहानुभूति रखते हुए बंगलुरु के डीएम की सहमति से इन्हें वापस नई दिल्ली लाने का इंतज़ाम कर दिया है. ट्रेन 16 मई को सुबह 5:55 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुँचेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG लीक केस: लातूर के कोचिंग साम्राज्य से CBI छापों तक, आखिर क्यों जांच के घेरे में हैं शिवराज मोटेगांवकर?
NEET-UG लीक केस: लातूर के कोचिंग साम्राज्य से CBI छापों तक, आखिर क्यों जांच के घेरे में हैं शिवराज मोटेगांवकर?
महिलाओं को 3000 रुपये महीना, बस में फ्री सफर और 7वां वेतन आयोग... शुभेंदु कैबिनेट ने लगाई 5 फैसलों पर मुहर
महिलाओं को 3000 रुपये महीना, बस में फ्री सफर और 7वां वेतन आयोग... शुभेंदु कैबिनेट ने लगाई 5 फैसलों पर मुहर
ED ने सुबह गोवा-दिल्ली में मारी रेड, दोपहर होते-होते गिरफ्तार कर लिए गए AAP नेता दीपक सिंगला
ED ने सुबह गोवा-दिल्ली में मारी रेड, दोपहर होते-होते गिरफ्तार कर लिए गए AAP नेता दीपक सिंगला
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'

वीडियोज

Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में चौंकाने वाला खुलासा | CBI | NTA | Breaking News
Kerala CM Oath Ceremony: VD Satheesan के हाथ में केरल की कमान, ली शपथ | Breaking
Iran-US War Update : चीन दौरे के बाद फिर एक्टिव हुआ ट्रंप का धमकी मोड | Strait of Hormuz
Iran-US War Update : ट्रंप की धमकी ने ईरान को दहलाया! | Strait of Hormuz | | Breaking | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
Noida में दीपिका की मौत पर 3 दावे: पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार ने कहा- हत्या, दहेज के लिए मार डाला
नोएडा में दीपिका की मौत पर 3 दावे: पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार ने कहा- हत्या, दहेज के लिए मार डाला
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
Explained: वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे आम लोग, जानें पूरा मामला
वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे लोग
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत
AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत
Impact of Weak Monsoon El Nino 2026 : इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
Embed widget