एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच आज शाम 8 रुट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, अबतक 54 हजार को मिला रिजर्वेशन

आज से 15 ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होंगी. तो वहीं 15 दूसरे शहरों से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी.हावड़ा-नई दिल्ली मार्ग की ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की सभी टिकट 10 मिनट के भीतर बिक गईं और सभी सीट 20 मिनट में आरक्षित हो गईं.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप और जारी लॉकडाउन के बीच आज शाम से एसी स्पेशल ट्रेन चलने लगेंगी. आज कुल आठ रूट्स पर ट्रेन चलेंगी. कल शाम 6 बजे से शुरू हुई टिकटों की बुकिंग के बाद से अबतक 54 हजार यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया है और तीस हजार से ज्यादा पीएनआर जेनरेट हुए हैं.

शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलेंगी. इन 30 ट्रेनों में से 15 ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होंगी. तो वहीं 15 दूसरे शहरों से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी. हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन शाम पांच बजकर पांच मिनट पर शुरू होगी.

इसके अलावा पटना से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन शाम सात बजकर बीस मिनट पर, दिल्ली से डिब्रूगढ़ आने वाली ट्रेन शाम चार बजकर पैतालीस मिनट पर, बेंगलुरू से दिल्ली आने वाली गाड़ी रात साढ़े आठ बजे, दिल्ली से बेंगलुरू के लिए नौ बजकर पंद्रह मिनट पर, दिल्ली से बिलासुपर जाने वाली ट्रेन शाम चार बजे, दिल्ली से मुंबई के लिए चार बजकर पचपन मिनट पर और अहमदाबाद से दिल्ली आने वाली ट्रेन शाम छह बजकर बीस मिनट पर खुलेंगी.

20 मिनट में बिकी हावड़ा-दिल्ली टिकट

हावड़ा-नई दिल्ली मार्ग की ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की सभी टिकट 10 मिनट के भीतर बिक गईं और सभी सीट 20 मिनट में आरक्षित हो गईं. टिकटों की बुकिंग पहले शाम चार बजे से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण उसमें देरी हुई और फिर शाम 6 बजे टिकटों की बुकिंग शुरू हुई.

हर दिन 100 ‘श्रमिक विशेष’ रेलगाड़ियां चलाएगा रेलवे

रेलवे प्रवासी श्रमिकों को तेजी से उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए अब हर दिन 100 ‘श्रमिक विशेष’ रेलगाड़ियां चलाएगा. सरकार ने बताया कि एक मई से अब तक 513 ऐसी ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं, जिनसे देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे छह लाख से अधिक प्रवासी कामगार अपने गंतव्यों तक पहुंच चुके हैं. सोमवार शाम तक 363 रेलगाड़ियां अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच गई हैं जबकि 105 रेलगाड़ियां रास्ते में थीं.

अभी किस किस जगह के लिए चलेंगी ट्रेन

बता दें कि भारतीय रेलवे लॉकडाउन के बीच आज से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू कर रही है और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेन (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेन) चलेंगी. विशेष ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget