एक्सप्लोरर

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए लगा तांता, सभी पार्टियों के नेताओं ने किए अंतिम दर्शन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज निधन हो गया. आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम 5.05 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज निधन हो गया. 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम 5.05 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. अटल बिहारी वाजपेयी को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. 93 वर्षीय वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था. उनके निधन की खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. बीजेपी नेता वाजपेयी 1996 में 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री पद पर रहे और फिर 1998 से 2004 तक प्रधानमंत्री रहे थे. खराब स्वास्थ्य के चलते वह करीब एक दशक से ज्यादा समय से सक्रिय राजनीति से दूर रहे. इसके पहले हुए दिनभर की लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

                                             पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा

01: 41 AM: डीएमके नेता एमके स्टालिन और कनिमोझी ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी रो श्रद्धांजलि.

09: 54 PM: यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अटल आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, ''मैं श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से बहुत दुखी हूं. वाजपेयी हमारे राष्ट्रीय जीवन में एक विशाल व्यक्ति थे. अपने पूरे जीवन में, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़े थे और सासंद के रूप में, एक कैबिनेट मंत्री या भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अपने सभी कार्यों में इस प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया. वह देशभक्त थे, लेकिन सबसे ऊपर वह एक बहुत बड़ा दिल और महानता की वास्तविक भावना वाले आदमी थे.''

09: 48 PM: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है. साल 2004 में अटल के बाद पहली बार मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने थे.

09: 38 PM: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है. उनकी आगवाई खुद पीएम मोदी ने की है.

09: 25 PM: अटल को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक और योग गुरु बाबा रामदेव ने श्रद्धांजलि दी है.

09: 25 PM: अटल आवास पर जाकर पीएम मोदी ने अटल को श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने कहा है कि अटल जी का ओजस्वी, तेजस्वी और यशस्वी व्यक्तित्व सदा हम देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा.

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए लगा तांता, सभी पार्टियों के नेताओं ने किए अंतिम दर्शन

09: 20 PM: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है. प्रणब मुखर्जी जब देश के राष्ट्रपति थे तब उन्होंने अटल के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न दिया था.

09: 19 PM: मुरली मनोहर जोशी, नीतीश ुकमार, ममता बनर्जी ने अटल बिहारी वाजपेयी को  श्रद्धांजलि अर्पित की है.

09: 13 PM: पीएम मोदी ने कहा है, ''अटल जी की कविताएं उनका संघर्ष हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. अपार शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और समस्त देशवासियों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में मैं अटल जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.''

09: 12 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, ''अटल जी का व्यक्तित्व विराट था. वह मां भारती के सच्चे सपूत थे. उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है. उनका निधन पूरे राष्ट्र के लिए अपूर्ण क्षति है. मेरे लिए अटल जी का जाना, मेरे सिर से पिता के साए के उठ जाने जैसा है. मुझे उन्होंने काम करने की शक्ति और सहारा दिया है.''

09: 00 PM: अटल बिहारी वाजपेयी के शव की पहली तस्वीर. गुलाब के फूलों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए लगा तांता, सभी पार्टियों के नेताओं ने किए अंतिम दर्शन

08: 30 PM: अटल आवास पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े मंत्री मौजूद हैं. इन लोगों के अलावा योग गुरू बाबा रामदेव, वसुंधरा राजे, शहनावाज़ हुसैन और असम के मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद हैं.

08: 25 PM: अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके आवास पर भारी भीड़ जमा हो गई है. बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित मोदी सरकार के तमाम मंत्री अटल आवास पर पहुंच गए हैं.

08: 18 PM: अमित शाह ने बताया है कि कल सुबह 9 बजे अटल जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा. इसके बाद दोपहर एक बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी. कल शाम चार बजे स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार होगा.

08: 24 PM: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 'अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश के युवाओं ने अपनी प्रेरणा को खोया है, बीजेपी ने अपना पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष खोया है, हम सब ने अपना मार्गदर्शक खोया है. अटलजी के न रहने से देश की राजनीति में जो रिक्तता आई है उसे लंबे समय तक भरना कठिन है और इस अपूरणीय क्षति की भरपाई करना मुश्किल है'.

08: 18 PM: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अटल बिहारी वाजपेयी के निवास पर जाएंगे, 8.30 बजे अटल निवास पहुंचेगे राष्ट्रपति

08: 12 PM: अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर एम्स से उनके घर पहुंच चुका है. उनके घर के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद हैं.

07: 48 PM: अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर एम्स से उनके घर ले जाया जा रहा है.

07: 40 PM: बिहार और झारखंड सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक एवं कल (17 अगस्त) एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

07: 15 PM: अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सरकार ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है.

06. 40 PM: अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में कल छुट्टी का ऐलान किया गया है. सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज सब बंद रहेंगे.

06. 40 PM: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रद्द. बीजेपी मुख्यालय पर ध्वज आधा झुका है. सभी पार्टी मुख्यालयों में ध्वज झुका रहेगा.

06. 15 PM: खबरों के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा.

06. 15 PM: अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर कल बीजेपी दफ्तर पर राजनेताओं और अन्य लोगों के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.

06. 15 PM: अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर पर लेपन किया जा रहा है. आज शाम 7.30 बजे के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को उनके परिवार और करीबी लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.

06. 11 PM: योगी आदित्यनाथ ने कहा- अटल बिहारी वाजपेयी का निधन राजनीति के महायुग का अवसान है. अटल बिहारी वाजपेयी के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि था.

06. 03 PM: शाम 7.30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर घर ले जाया जाएगा.

05. 55 PM: शाम 6.30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. 

05. 43 PM: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'विचारधारा के लिए समर्पित एक स्वयंसेवक व संगठन के एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. एक ऐसे विरले राजनेता,प्रखर वक्ता,कवि और अभिजात देशभक्त,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन न सिर्फ भाजपा बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. जहां एक तरफ अटल जी ने विपक्ष में जन्मी पार्टी के संस्थापक व सर्वोच्च नेता के तौर पर संसद और देश में एक आदर्श विपक्ष की भूमिका निभाई वहीं प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक निर्णायक नेतृत्व भी प्रदान किया। अटल जी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से भारतीय राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है.'

05. 41 PM: पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है. हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे. अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था. उनका जाना, एक युग का अंत है.' पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजयेपी की ये कविता भी ट्वीट की, 'हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊँचा जाना है, एक भारत नया बनाना है, एक भारत नया बनाना है.'

05.35 PM: एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अंतिम सांस ली. एम्स ने अभी मेडिकल बुलेटिन जारी कर ये जानकारी दी.

‘भारत रत्न’ और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, देश भर में शोक की लहर

मौन हुई ‘हार नही मानूंगा, रार नई ठानूंगा’ की जिद कर गीत नया गाने वाले कवि अटल की आवाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget