एक्सप्लोरर

देश में बुलेट युग की शुरूआत, पीएम बोले-बुलेट ट्रेन नए भारत की लाइफ लाइन

दोनों देशों के बीच रक्षा, परिवहन और जलवायु परिवर्तन सहित कई अहम समझौते हुए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन नए भारत की एक लाइफ लाइन है.

अहमदाबाद: अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर दिया है. मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन 2022 तक बनकर तैयार होगी.

LIVE UPDATES-

    • पीएम मोदी ने कहा कि जापान भारत का तीसरा सबसे बड़ा निवेशक है. अब भारत में जापानी रेस्टोरेंट खुल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जापान के साथ कूल बॉक्स की शुरुआत होगी.
    • अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे के बीच साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, परिवहन और जलवायु परिवर्तन सहित कई अहम समझौते हुए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन नए भारत की एक लाइफ लाइन है.
 

पीएम मोदी ने क्या कहा ?

  • मोदी ने कहा, जापान और भारत ने ठान लिया है कि ये प्रोजेक्ट को हम पूरा करके रहेंगे. हम दोनों एक दिन जरुर बुलेट ट्रेन से मुंबई से अहमदाबाद जाएंगे.
  • पीएम मोदी ने कहा कि हमने सभी क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया है. बुलेट ट्रेन से भारत के उघोगों को भी फायदा मिलेगा.
  • मोदी ने कहा कि मुंबई से अहमदाबाद की दूरी अब घट गई है. दोनों शहरों के बीच बुलेट ट्रेन का किराया हवाई किराए से भी आसान होगा. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए.
  • पीएम मोदी ने कहा कि अब वक्त धीरे-धीरे आगे बढ़ने का नहीं है. अब दुनिया तेजी से बदल रही है. उन्होंने कहा कि तेज गति और तेज तकनीक से देश तेजी से आगे बढ़ेगा.
  • मोदी ने कहा कि अब रफ्तार के साथ रोजगार भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन से सुविधा भी होगी और ये सुरक्षित भी है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि आज जापान ने दिखा दिया है वह भारत का कितना अच्छा दोस्त है. पीएम मोदी ने कहा कि शिंजो आबे की वजह से ही आज बुलेट ट्रेन का शिलान्यास संभव हुआ है. 
  • पीएम मोदी न कहा कि ये न्यू इंडिया है इसकी उड़ान और इच्छाशक्ति असीमित है. मैं देश की सवा सौ करोड़ जनता को कहना चाहता हूं कि हम सपने को सच करने की ओर बढ़ रहे हैं.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुजराती में आबे का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि कोई भी देश आधे-अधूरे संकल्पों और बंधे हुए आदर्शों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता.

जापान के पीएम शिंजो आबे ने क्या कहा?

      • शिंजो ने कहा कि अगर जापान का 'JA' और इंडिया का 'I' मिला दिया जाए तो जय हो जाएगा.
      • शिंजो आबे ने डोकलाम विवाद पर बिना चीन का नाम लिए निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ताकत से सीमा में बदलाव का हम विरोध करते हैं.
      • शिंजो ने कहा कि यह विश्व की सबसे सुरक्षित रेल यात्रा है. जापान में आजतक कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि हम भारत में भी बुलेट ट्रेन यात्रा को सुरक्षित करेंगे. 
      • आबे ने आगे कहा, ''पीएम मोदी ग्लोबल और दूरदर्शी नेता हैं. उन्होंने कहा कि शक्तिशानी भारत जापान के हित में है और शक्तिशानी जापान भारत के हित में है.
      • शिंजो आबे ने कहा कि 1964 में जापान में पहली बुलेट ट्रेन आई. उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सपने को साकार करने की प्रतिज्ञा ली है. जापान और भारत के इंजीनियर मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. जापान से 100 इंजीनियर भारत आए हैं.
      • बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि बुलेट का शिलान्यास करने के बाद मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत और जापान के रिश्ते और मजबूत हुए हैं.
 
    • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए गुजरात के अहमदाबाद को चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है. 
    • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह नए भारत की शुरुआत है. उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी और शिंजो आबे का शुक्रिया अदा किया.
    • केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये रेलवे प्रोजेक्ट भारत के विकास में बड़ा योगदान देगा. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पीएम मोदी के न्यू इंडिया के सपने को भी पूरा करेगा. 
    • साबरमती रेलवे स्टेशन के करीब एथलेटिक्स स्टेडियम में मंच पर पहुंचे पीएम मोदी और शिंजो आबे.
    • अहमदाबाद में पीएम मोदी और शिंजो आबे ने बुलेट ट्रेन का मोडल देखा. इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे.
 
  • आज का शिलान्यास कार्यक्रम महज रस्म अदायगी भर नहीं होगा बल्कि आज से विधिवत निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा.
  • बुलेट ट्रेन की रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा होगी. 508 किलोमीटर के इस सफर को तय करने में बुलेट ट्रेन को करीब 3 घंटे का वक्त लगेगा. 
  • पांच साल में करीब 1 लाख 10 हजार करोड़ रूपए बुलेट ट्रेन को बनाने में खर्च होंगे.
मुंबई से अहमदाबाद तक करीब 508 किलोमीटर की दूरी ये बुलेट ट्रेन तय करेगी, इसके बीच कुल 12 स्टेशन होंगे. बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स से शुरू होकर ये ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, आणंद, अहमदाबाद होते हुए साबरमती स्टेशन पहुंचेगी. बुलेट ट्रेन करीब 468 किलोमीटर का सफर एलिवेटेड रोड यानी जमीन से ऊपर बने ट्रैक पर करेगी. 27 किमी का सफर अंडरग्राउंड यानी जमीन के नीचे करेगी, इसमें 7 किलोमीटर वो समंदर के नीचे का सफर भी शामिल है. करीब 13 किमी का सफर बुलेट ट्रेन जमीन पर तय करेगी. 2023 तक बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी. फिलहाल बुलेट ट्रेन में 10 डिब्बे होंगे. जिनमें करीब साढ़े सात सौ लोग एक साथ सफर कर पाएंगे. हर दिन एक तरफ से पैंतीस ट्रेनें चलेंगीं. रोजाना करीब 36 हजार लोग सफर कर सकेंगे. 2053 तक ये क्षमता 1 लाख 86 हजार लोगों की यात्रा की हो जाएगी. इसका किराया 2700 से 3000 रूपए तक होगा. यह भी पढ़ें- Exclusive: पीएम मोदी ने शिंजो आबे को दिया डिनर, यहां पढ़ें पूरा मेन्यू कार्ड पीएम मोदी ने शिंजो आबे और उनकी पत्नी को मशहूर मस्जिद ‘सीदी सैय्यद’ का दीदार कराया PICS: प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी पीएम और उनकी पत्नी का भारत में किया जोरदार स्वागत भारत-जापान की दोस्ती: इस बड़ी घोषणा के होते ही उड़ जाएगी चीन की नींद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget