एक्सप्लोरर

इंदौर की सड़कों पर ट्रैफिक रुल बताने वाली 'डांसिंग गर्ल' का वीडियो वायरल, देखें VIDEO

इंदौर में एक लड़की की चर्चा खूब हो रही है. दरअसल ये एमबीए छात्रा बीच सड़क उतर कुछ ऐसा करती है, जिससे थोड़ी देर के लिए गाड़ी के पहिए धीमे पड़ जाते हैं.

इंदौर: कुछ सीखने के उद्देश्य से सड़क पर उतरी छात्रा दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई. एमबीए की छात्रा सुरभि जैन पिछले 15 दिनों से सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल कर रही है. इस दौरान गाड़ियों के चक्के थोड़ी देर के लिए धीमे हो जाते हैं. जब लोग उनको बिल्कुल ही अनोखे अंदाज में बीच सड़क डांस करते देखते हैं. दरअसल सुरभि का अनोखे स्टाइल का डांस ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए होता है. राहगीरों का कहना है कि ट्रैफिक कंट्रोल करने की ये अदा उन्हें रणजीत सिंह की याद दिला देता है. इंदौर में इससे पहले भी माइकल जैक्सन के प्रशंसक ‘रणजीत सिंह’ मूनवॉक कर ट्रैफिक मैनेज करते देखे गये हैं. जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

खुद सीखने वाली लड़की बनी दूसरों के लिए प्रेरणा

सुरभि जैन दरअसल अपने इंटर्नशिर्प प्रोग्राम के तहत ट्रैफिक कंट्रोल कर रही हैं. सुरभि जैन का कहना है कि ट्रैफिक वॉलंटियर ने उन्हें आकर्षित किया था. उनको प्रेरणा उन छात्रों से मिली जो लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता पैदा कर रहे थे. बड़े शहरों में ट्रैफिक कंट्रोल करना बड़ी चुनौती है. लोग अगर नियमों का पालन करने लगें तो उन्हें सड़क पर खड़ा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता पैदा करने की पहले भी लोगों ने अपनी अपनी सतह पर कोशिश की है. सितंबर में कर्नाटक के मंगलूरू शहर में अचानक एक लड़की चर्चे में आ गई. जब उसने मूनवॉक कर खराब सड़कों के प्रति निगम कर्मियों का ध्यान आकर्षित किया. स्कूली छात्रा डिसूजा का देखते देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अपने खानदान में डिसूजा ऐसी अकेली लड़की नहीं हैं. उनके पिता भी लोगों का इसी तर्ज पर ध्यान आकर्षित कर चुके हैं. डिसूजा और उनके पिता आज कई मुद्दों को लेकर आंदोलन चला रहे हैं. इसी कड़ी में सुरभि जैन का नाम जुड़ गया है. जो अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरुकता पैदा कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget