एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी का आज आखिरी दिन, इस तरह आप भी लगा सकते हैं बोली

अगर आप भी इस नीलामी में पीएम मोदी को मिले उपहारों को खरीदना चाहते हैं तो इस वेबसाइट ( www.pmmementos.gov.in ) पर जाकर अपनी बोली लगा सकते हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले उपहारों की नीलामी का आज आखिरी दिन है. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने लोगों की बड़ी मांग पर नीलामी की अवधि आज तक के लिए बढ़ा दी थी. इससे पहले प्रधानमंत्री को मिले करीब 2700 से अधिक उपहारों की ई-नीलामी तीन अक्टूबर तक होनी थी.

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, सिंगर कैलाश खेर समेत कई कलाकारों, नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नीलामी में हिस्सा लेने में दिलचस्पी दिखाई थी. विभिन्न संगठनों और मुख्यमंत्रियों की ओर से प्रधानमंत्री को दिए गए कुल 2772 उपहारों की नीलामी की जा रही है. इनमें पगड़ी, शॉल, उनके चित्र (पोट्रेट), तलवारें आदि शामिल हैं.

पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी एक ऑनलाइन पोर्टल पर की जा रही है, जिसे नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने डिजाइन किया है. नीलामी से मिली राशि ‘नमामि गंगे परियोजना’ के लिए दे दी जाएगी, जो कि गंगा की सफाई के लिए केंद्र सरकार की एक परियोजना है.

कलश और मोदी की तस्वीर को नीलामी में मिले एक एक करोड़ रुपये पिछले महीने ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही चांदी का एक ‘कलश’ और मोदी की तस्वीर वाला एक फोटो स्टैंड एक-एक करोड़ रुपये में नीलाम हुआ. जो फोटो स्टैंड एक करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है, उस पर गुजराती में एक संदेश भी लिखा है. फोटो स्टैंड का आधार मूल्य 500 रुपये था, जिसे एक करोड़ रुपये में बेचा गया. साइट के मुताबिक ‘कलश’ का आधार मूल्य 18,000 रुपये था और ये एक करोड़ 300 रुपये में बिका.

अगर आप भी इस नीलामी में पीएम मोदी को मिले उपहारों को खरीदना चाहते हैं तो इस वेबसाइट ( www.pmmementos.gov.in ) पर जाकर अपनी बोली लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

भारतीय सेना के अधिकारियों के रिकॉर्ड्स हुए डिजिटल, अब वे कर सकते हैं ऑनलाइन शिकायत

अयोध्या मामला: SC के इतिहास की दूसरी सबसे लंबी सुनवाई खत्म, 30 दिनों के भीतर आएगा फैसला

अयोध्या मामलाः सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, जानें- किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मियापुर की 50 हजार करोड़ की जमीन पर SC का फैसला, KCR को लगा बड़ा झटका
मियापुर की 50 हजार करोड़ की जमीन पर SC का फैसला, KCR को लगा बड़ा झटका
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget