एक्सप्लोरर

Kangra Landslide: कांगड़ा-टांडा स्टेट हाइवे पर देर रात हुआ भूस्खलन, 8 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Kangra Incidence: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा-टांडा स्टेट हाईवे पर भूस्खलन होने से 8 मजदूर घायल हो गए हैं. इन मजदूरों को पास के ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इसमें से एक की हालत गंभीर है.

State Highway Landslide: कांगड़ा-टांडा (Kangara Tanda) स्टेट हाइवे (State Highway) पर मेडिकल कॉलेज (Medical College) टांडा के करीब देर रात को भू-स्खलन (Landslide) हो गया जिसमें 8 प्रवासी मजदूर भी चपेट में आ गये. घायल हुए मजदूरों को तुरंत आस पास के लोगों ने मलबे से निकालकर टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया.  जहां आठ में से सात मजदूरों की हालत स्थिर बनी हुई है जबकि एक घायल मजदूर को पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ (Chandigarh) रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक कांगड़ा-टांडा रोड पर पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा है और इन दिनों कांगड़ा में हो रही भारी बरसात की वजह से अब खुदाई वाली जगह के ऊपर बने हुये खेतों में भी जलभराव हो रहा है. ऐसे में मिटी में बहुत नमी होने के कारण खेत की मिट्टी का मलबा पेट्रोल पंप के लिये की गई खुदाई वाली जगह में आकर गिर गया.  रात के अंधेरे में अचानक से हुये इस भू-स्खलन की चपेट में वो प्रवासी मजदूर आ गये जो कि इस खुदाई का काम कर रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत टांडा अस्पताल पहुंचाया गया.

8 मजदूरों में एक की हालत गंभीर

घायल हुए मजदूरों में छह बंगाल के, एक कांगड़ा का और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. इस हादसे में पश्चिम बंगाल के रहने वाले 19 साल के राजीव की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है. मौके पर मौजूद कुछ चश्मदीदों ने भी इस घटना की जानकारी को साझा किया है. इस घटना का जानकारी देते हुये जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने बताया कि ये हादसा रात के अंधेरे में पौने दस बजे के करीब घटित हुआ है और इसमें आठ लोग घायल हुये थे जिसमें एक को पीजीआई रेफर किया गया है.  जिला प्रशासन की ओर से घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की तैनाती करवा दी थी और राहत और बचाव कार्य भी तुरंत ही शुरू कर दिया गया था.

पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत

कांगड़ा (Kangra) के जिलाधीश निपुण जिंदल (Nipun Jindal) ने कहा है कि हर घायल (Injured) को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये आबंटित कर दिए गए हैं. उन्होंने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में पश्चिम बगाल (West Bengal) के गौरव, सहदेव, वासुदेव और जगत सिंह, कांगड़ा के ही रहने वाले विनय कुमार और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रहने वाले नीतू घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Bastar News: मूसलाधार बारिश में चारामा घाट पर हुआ लैंडस्लाइड, बड़े-बड़े पत्थर गिरने से नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति

ये भी पढ़ें: Vasai Landslide: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में भूस्खलन, पिता-पुत्री की मौत, सामने आई हादसे की ऐसी तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget