एक्सप्लोरर

India China Border: 'बॉर्डर पर चीन कर रहा हिमाकत, लेकिन सेना डटी है', बोले लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा

India China Border: लद्दाख से सांसद मोहम्मद हनीफ़ा ने कहा कि चीन कुछ हद तक हमारी ज़मीन पर आया है. उस बॉर्डर एरिया में जो लोग रहते हैं, वे अपनी ज़मीनों को लेकर परेशान हैं.

India China Border: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लद्दाख में चीनी अतिक्रमण को लेकर उठाए गए सवालों पर लद्दाख सांसद मोहम्मद हनीफा ने पलटवार किया है. इस दौरान सांसद मोहम्मद हनीफ़ा ने कहा कि चीन कुछ हद तक हमारी ज़मीन पर आया है, इससे स्थानीय लोग परेशान हैं, लेकिन हमारी भारतीय सेना डटकर खड़ी हुई है.

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा लद्दाख में चीनी अतिक्रमण को लेकर उठाए गए सवालों से यह मुद्दा फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है. इसको लेकर लद्दाख से सांसद मोहम्मद हनीफ़ा ने भी चिंता ज़ाहिर की है. ABP न्यूज से ख़ास बातचीत में मोहम्मद हनीफ़ा ने कहा कि यह आज की बात नहीं है. चीन पिछले कई सालों से ऐसी हरकत करता रहा है. इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है. हनीफा ने कहा कि वास्तविक स्थिति का जायजा लेने जाऊंगा फिर इस पर सदन में अपनी बात रखूंगा. 

सेना कर रही हमारी रक्षा

वहीं, लद्दाख से सांसद मोहम्मद हनीफ़ा ने कहा कि चीन कुछ हद तक हमारी ज़मीन पर आया है. उस बार्डर एरिया में जो लोग रहते हैं, वे अपनी ज़मीनों को लेकर परेशान हैं. लेकिन गलवान घाटी जो घटना हुई, उसमें या उसके बाद भी हमारी भारतीय सेना डटकर खड़ी हुई है. यह चुनौती तो बड़ी है, लेकिन हमें यक़ीन है कि हमारी सेना चुनौती इसे सही तरीक़े से हैंडल करेगी और इसका डटकर मुक़ाबला करेगी. 

भारत सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर दे रही जोर

हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस इलाक़े में किए जा रहे विकास के कामों, ख़ासतौर पर बार्डर एरिया में इंफ़्रास्ट्रक्चर का भी हनीफ़ा ने ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि “बॉर्डर के उस पार चीन इंफ्रास्ट्रक्चर मज़बूत करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब हमारी तरफ़ से भी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर दिया जा रहा है. जोजिला टनल बन रहा है, क्योंकि लद्दाख 4-5 महीने के लिए बाक़ी देश से कट जाता है.

उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया में रोड कनेक्टिविटी पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा, कई टनल का अनाउंसमेंट भी हुआ है, उनपर भी तेज़ी से काम हो, तो बॉर्डर एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर मज़बूत होगा.”

केन्द्रशासित बनने से छीने गए लद्दाख के लोकतांत्रिक अधिकार- मोहम्मद हनीफ़ा 

बता दें कि, लद्दाख में कई स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक संगठन मिलकर पूर्ण राज्य के लिए आवाज़ उठा रहे हैं. इसको लेकर सांसद मोहम्मद हनीफ़ा का कहना है कि वे इन्हीं मुद्दों पर निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं. हनीफ़ा का यहां तक कहना है कि केन्द्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से लद्दाख के लोकतांत्रिक अधिकार छीने गए हैं. 

ट्राइबल कम्यूनिटी अपने भविष्य को लेकर परशान

इस दौरान सांसद हनीफ़ा ने कहा कि साल 2019 में जब जम्मू-कश्मीर से अलग करके लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया, तब हमें जो उम्मीद थी, वो अब ख़त्म हो चुकी है. हमारे लोकतांत्रिक अधिकार छीन गए हैं, अब वहां ब्यूरोक्रेसी का राज स्थापित है. धारा 370 और 35(A) हमारे लिए सेफ़गार्ड था. जबकि, लद्दाख में 95 फ़ीसदी ट्राइबल कम्यूनिटी है और वे लोग अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं.

2019 के बाद से रिक्रूटमेंट सिस्टम पड़ा- मोहम्मद हनीफ़ा

अपनी मांगें दोहराते हुए मोहम्मद हनीफ़ा ने कहा कि “लद्दाख को छठी सूची में शामिल किया जाए, अलग से PSC की स्थापना हो, क्योंकि, 2019 के बाद से ही लद्दाख में रिक्रूटमेंट सिस्टम ठप्प पड़ा हुआ है. क्षेत्रफल के हिसाब से लद्दाख सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है. इसलिए हमारी मांग है कि कारगिल और लद्दाख दो संसदीय क्षेत्र बनाए जाएं.

ये भी पढ़ें: 'चाहते क्या हैं, पहले आप अपना होमवर्क कीजिए', वकील की दलीलों पर झल्लाकर बोला सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget