एक्सप्लोरर

Janmashtami 2023: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत देश के कई नेताओं ने दी जन्माष्टमी की बधाई, देश भर में मनाया जा रहा कान्हा का जन्मदिन

Krishna Janmashtami 2023: पूरा देश आज हर्षोल्लास और धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मना रहा है. इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई भी दे रहे हैं.

Janmashtami Pooja 2023: पूरे देश में जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित अन्य नेताओं ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी. राष्ट्रपति के ऑफशियल हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बधाई देते हुए लिखा गया, 'जन्माष्टमी का त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को समझने, अमल में लाने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है. भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है. इस शुभ अवसर पर हम जन-कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने समाज और राष्ट्र को समृद्ध बनाएं.' 

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी देशवासियों के जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी. पीएम के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर बधाई संदेश में लिखा गया, 'जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई. श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें, यही कामना है. जय श्रीकृष्ण!' पीएम मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने इंडोनेशिया दौरे पर हैं.'

गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी देशवासियों को बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व शुभाकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, 'आप सभी को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं आप सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की भगवान श्रीकृष्ण से कामना करता हूं.'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई संदेश देते हुए लिखा, 'समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान श्रीकृष्ण सभी को सुख-सौभाग्य से परिपूर्ण रखें. जय श्रीकृष्ण!'

अशोक गहलोत ने दी लोगों को जन्माष्टमी की बधाई

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी जन्माष्टमी पर लोगों के शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, 'निष्काम कर्मयोग की महान शिक्षा से मानव सभ्यता के पथ निर्देशक भगवान श्री कृष्ण के अवतरण महोत्सव की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई.' आज पूरे देश में जन्माष्टमी बहुत ही धूमधाम से मनाई जा रही है. हर साल जन्माष्टमी दो दिन मनाया जाता है. इस भी यह 6 और 7 सितंबर को मनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:  G20 Summit: 7 सितंबर को दिल्ली की यात्रा करेंगे जो बाइडेन, पीएम मोदी के साथ अगले दिन होगी द्विपक्षीय बैठक, व्हाइट हाउस ने बताया पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget