एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर केस: ममता के मंत्री ने दिया ‘उंगली तोड़ने’ वाला बयान, BJP बोली- कितनों के साथ करेंगे ऐसा?

Kolkata Rape-Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेप-मर्डर केस को लेकर ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की जा रही है. वहीं, ममता सरकार के मंत्री ने इसको लेकर उंगली तोड़ने की बात बोली.

Udayan Guha Finger Break Remarks: एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले को लेकर देश में गुस्सा है तो वहीं राज्य के मंत्री बेतुके बयान दे रहे हैं. ममता बनर्जी सरकार के एक मंत्री ने अपने उस बयान पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि क्रूर बलात्कार और हत्या के लिए मुख्यमंत्री को दोषी ठहराने वालों और उनके इस्तीफे की मांग करने वालों की उंगलियां तोड़ दी जाएंगी.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में उदयन गुहा को यह कहते हुए सुना गया कि "जो लोग ममता बनर्जी पर हमला कर रहे हैं, उन पर उंगली उठा रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वे कभी सफल नहीं होंगे. ममता बनर्जी के ऊपर उठने वाली उंगलियों को तोड़ दिया जाएगा और कुचल दिया जाएगा." हालांकि एबीपी न्यूज वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

उत्तर बंगाल विकास विभाग के प्रभारी मंत्री गुहा ने 15 अगस्त की सुबह अस्पताल में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, "उकसावे के बावजूद, आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के समय पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया."

ममता के मंत्री पर बीजेपी ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इस टिप्पणी पर पलटवार किया. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "कितने लोगों के हाथ आप तोड़ेंगे, उंगली काटेंगे? पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर करोड़ों उंगलियां उठ रही हैं कि वे इस्तीफा दें. पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ममता बनर्जी को इस्तीफा देना चाहिए. मैं इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों को आश्वस्त करता हूं कि बीजेपी कानूनी मदद देने के लिए तैयार है. उन्हें डरना नहीं चाहिए."

टीएमसी नेता मांग रहे सीबीआई से जांच की जानकारी

सोमवार को सत्तारूढ़ टीएमसी ने सीबीआई से हत्या के मामले की जांच में तेजी लाने को कहा. टीएमसी नेता कुणाल घोष ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "अब सीबीआई को न्याय देना चाहिए. केंद्रीय एजेंसी को अपनी केस डायरी में सभी जानकारी देनी चाहिए, जब आरोपी 14 दिन की पुलिस हिरासत में रहने के बाद 23 अगस्त को अदालत में पेश किए जाएं." उन्होंने आरोप लगाया, "अभी तक केवल एक गिरफ्तारी हुई है और वह भी कोलकाता पुलिस ने की है. वामपंथी और बीजेपी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करके ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Murder Case: 'बॉयफ्रेंड के साथ घूमने...', कोलकाता रेप पर TMC सांसद का विवादित बयान, भड़क गए डॉक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget