एक्सप्लोरर

Kolkata Murder Case: 'कॉलेज प्रिंसिपल को क्यों बचा रहे...', ममता सरकार से HC ने पूछा सवाल, रेप-मर्डर मामले की मांगी केस डायरी

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म मामले ने ममता बनर्जी सरकार की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहा है.

Kolkata Rape-Murder Case News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गईं. हाईकोर्ट में मंगलवार (13 अगस्त) को इस पर सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली सरकार से सवाल किया कि आप उस प्रिंसिपल को क्यों बचा रहे हैं, जिसने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मेडिकल कॉलेज से इस्तीफा दिया. 

दरअसल, बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल रहे डॉ संदीप घोष को 'कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल' (CNMCH) का प्रिंसिपल नियुक्त किया है. डॉ संदीप ने मेडिकल कॉलेज में हुई रेप-मर्डर की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सोमवार (12 अगस्त) को इस्तीफा दे दिया था. सरकार ने स्वास्थ्य भवन (स्वास्थ्य विभाग) में 'ऑफिसर-ऑन-स्पेशल ड्यूडी' (ओएसडी) डॉ. सुहिता पाल को आरजी कर मेडिकल कॉलेज का नया प्रिंसिपल नियुक्त किया है.

प्रिंसिपल को दूसरे मेडिकल कॉलेज की कैसे दी जिम्मेदारी: हाईकोर्ट

कोलकाता रेप-मर्डर केस के सिलसिले में कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने कई जनहित याचिकाएं पर सुनवाई की. इस दौरान चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम ने सवाल किया कि उस प्रिंसिपल को जिसने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था, उसे कैसे किसी दूसरे सरकारी मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल नियुक्त किया जा सकता है? अदालत ने संदीप घोस से आज दोपहर 3 बजे तक छुट्टी का आवेदन जमा करने को कहा है, नहीं तो अदालत उन्हें पद छोड़ने का आदेश पारित करेगी.

केस डायरी अदालत के समक्ष की जाए दायर: हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने इस बात का जिक्र किया कि डॉ संदीप घोष भले ही प्रशासनिक पद संभाल रहे हैं, लेकिन उनसे सबसे पहले इस पूरे मामले को लेकर सवाल किया जाना था. सरकार की तरफ से पेश से हुए वकील से पूछा, "आप उन्हें क्यों बचा रहे हैं. उनका बयान दर्ज किया जाए. वह जो भी जानते हैं, उन्हें बताने दिया जाए." चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले की केस डायरी आज दोपहर 1 बजे अदालत के समक्ष दाखिल करने का निर्देश दिया.

क्या है कोलकाता रेप-मर्डर का पूरा मामला? 

दरअसल, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार (9 अगस्त) को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की लाश मिली. डॉक्टर के साथ रेप किया गया था और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया. इस रेप-मर्डर कांड को अंजाम देने वाला शख्स कोलकाता पुलिस का एक वॉलंटियर था, जो अस्पताल में ही तैनात था. अस्पताल के सेमिनार हॉल में आराम कर रही महिला डॉक्टर को अकेला पाकर उसने इस क्रूर घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शनिवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद से देशभर में मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टर्स का प्रदर्शन शुरू हो गया. उन्होंने मांग की कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर पुलिस रविवार तक केस नहीं सुलझा पाती है तो फिर इसे सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया जाएगा. हालांकि, इस आश्वासन के बाद भी देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल कर रहे हैं, जिससे सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

यह भी पढ़ें: Kolkata Rape-Murder Case Live: IMA डेलिगेशन करेगा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात, रेप-मर्डर मामले में एक्शन की होगी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग, रनवे किया गया बंद, IAF ने क्या बताया?
पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग, रनवे किया गया बंद, IAF ने क्या बताया?
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
West Bengal Election 2026: 'भाजपा उम्मीदवारों के पर्चे बांट रहे CRPF के जवान', बंगाल में वोटिंग से पहले TMC ने CEC ज्ञानेश कुमार को लिखी चिट्ठी
'BJP उम्मीदवारों के पर्चे बांट रहे CRPF के जवान', बंगाल चुनाव से पहले TMC ने CEC को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
'किस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं...', महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'किस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं...', महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
Strait of Hormuz: 'होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने से शी जिनपिंग बहुत खुश', डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
'होर्मुज के दोबारा खुलने से जिनपिंग खुश', ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
अब गर्लफ्रेंड करने आएगी जनगणना, नगरपालिका का चौंकाने वाला फरमान; लेटर वायरल
अब गर्लफ्रेंड करने आएगी जनगणना, नगरपालिका का चौंकाने वाला फरमान; लेटर वायरल
​WBBSE Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड इस दिन जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकते हैं चेक
पश्चिम बंगाल बोर्ड इस दिन जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकते हैं चेक
Embed widget