एक्सप्लोरर

कोलकाता: जगह की किल्लत देख इमाम ने मस्जिद को क्वारंटीन सेंटर बनाने की पेशकश की

कोरोना संक्रमण के चलते बढ़ती तादाद को देखते हुए निगम को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए जगह की तलाश थी. मस्जिद के इमाम ने कहा कि वे मस्जिद का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कोरोना से फैली महामारी ने बहुत सारी समस्याएं खड़ी कर दी हैं. उनमें से एक है मरीजों को रखने के लिए जगह की किल्लत. कोलकाता में इमाम ने अनोखी पहल करते हुए मस्जिद के हिस्से को ही क्वारंटीन सेंटर बनाने की पेशकश की है.

मस्जिद को क्वारंटीन सेंटर बनाने की इजाजत

बंगाली बाजार मस्जिद के नाम से मशहूर गौसिया जामा मस्जिद के इमाम ने बुधवार को कोलकाता नगर निगम की समस्या चुटकी में हल कर दी. दरअसल कोरोना संक्रमण के चलते बढ़ती तादाद को देखते हुए निगम को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए जगह की तलाश थी. किसी तरह जामा मस्जिद के इमाम को ये खबर पहुंची. उन्होंने आयरन गेट रोड पर स्थित मस्जिद के तीसरे फ्लोर को क्वारंटीन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी. इमाम कारी मोहम्मद मुस्लिम रिजवी ने बताया कि क्वांरटीन सेंटर के लिए हम 6 हजार स्कवायर फीट की जगह दे रहे हैं. अगर निगम कर्मियों को आगे भी जगह की तंगी हुई तो हम उसकी भी व्यवस्था करने को तैयार हैं.

आपसी सलाह मशविरा से इमाम ने लिया फैसला

उन्होंने बताया कि मस्जिद के हिस्से को क्वांरीटन सेंटर के तौर पर देने के लिए आपसी सहमति से पहल की गई है. इस बारे में पुलिस और निगम कर्मियों के बीच सोच विचार के बाद ही फैसला लिया गया. यहां तक कि विरोध को शांत करने के लिए आसपास के लोगों से भी मशविरा किया गया. उन्होंने बताया कि मस्जिद अभी अस्थायी तौर पर बंद है. इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बहुत कम समय में लोगों से मुलाकात कर समस्या का हल निकाल लिया. फिलहाल उन्होंने अपने मंसूबे के बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया है.

अपोलो हॉस्पिटल की JMD संगीता रेड्डी ने कहा- देश में हेल्थ बजट बढ़ना चाहिए, सभी लोगों का बीमा जरूरी

सचिन जोशी पर कर्मचारियों का लाखों रुपये का बकाया वेतन नहीं देने का इल्जाम, अभिनेता ने कंपनी में धांधली को बताया वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget