एक्सप्लोरर

प्रेमी ने सड़क पर अनोखे अंदाज में किया प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक प्रेमी ने 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर पेंट कर अपने प्यार का इजहार किया है. जिसके कई वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

नई दिल्लीः अक्सर प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े अपने प्रेम का इजहार करने के लिए कुछ अलग तरीके अपनाते हैं. जिसे लेकर कभी कभी वह चर्चा विषय बन जाता है. आमतौर पर हम सभी ने लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों पर या पेड़ों की छाल पर प्रेमी जोड़ों के नाम को छपा हुआ देखा है. वहीं महाराष्ट्र के कोल्हापुर के एक प्रेमी की प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

सड़क पर पेंट कर किया प्यार का इजहार 

दरअसल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका तक संदेश भेजने के लिए सड़क पर पेंट की मदद से प्यार का इजहार किया है. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार प्रेमी ने जयसिंहपुर से धारंगुट्टी मार्ग पर लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर अपना संदेश लिखा है. जिसके कुछ वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिय़ा पर काफी वायरल हो रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

बता दें कि कोल्हापुर जिले के शिरोल तहसील के धरांगुट्टी गांव के स्थानीय लोगों ने हाल ही में गांव की एक सड़क पर 'आई लव यू ’और 'आई मिस यू’ के संदेशों को लिखा हुआ पाया. जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है. सड़क पर पेंट किए गए संदेशों में से एक खास संदेश यह भी लिखा हुआ था कि “मुझे तुम्हारी याद आती है. ज़िन्दगी के साथ भी, ज़िन्दगी के बाद भी. ”

फिलहाल सोशल मीडिया पर इसके वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के साथ ही अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी. संदेशों को कवर करने के लिए ग्राम पंचायत कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर प्रेम के इजहार के इस तरीके की काफी चर्चा हो रही है.

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया

मध्य प्रदेश में आए करीब 2100 नए कोरोना के केस, रविवार को राज्य के 12 शहरों में रहेगा लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरोध प्रदर्शन के बीच तमिलनाडु गवर्नर का Gen Z को लेकर बड़ा बयान- 'जब तक आप...'
विरोध प्रदर्शन के बीच तमिलनाडु गवर्नर का Gen Z को लेकर बड़ा बयान- 'जब तक आप...'
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक पर चलेगा मुकदमा, NIA कोर्ट का आदेश
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक पर चलेगा मुकदमा, NIA कोर्ट का आदेश
अरुणाचल में बांध के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बवाल, NHPC ऑफिस-थाना फूंका
अरुणाचल में बांध के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बवाल, NHPC ऑफिस-थाना फूंका

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget