एक्सप्लोरर

ठाकरे सरकार से क्यों नाराज हुई गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी?

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ने सरकार के प्रति नाराजगी का इजहार किया है. हालांकि पार्टी की नाराजगी से फिलहाल ठाकरे सरकार को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है.

महाराष्ट्र में सत्ताहीन महाविकास गठबंधन के घटक दलों के बीच दरारें फिर एक बार नजर आ रहीं हैं. इस बार सरकार के प्रति नाराजगी का इजहार समाजवादी पार्टी ने किया है. हालांकि उसकी नाराजगी से फिलहाल ठाकरे सरकार को कोई खतरा नहीं है. समाजवादी पार्टी ने मुसलिमों को आरक्षण देने की मांग को लेकर ठाकरे सरकार को घेरा है.

महाराष्ट्र विधान मंडल के बजट सत्र का सोमवार को पहला दिन था. विधान भवन में कार्रवाई शुरू होने के साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी और रईस शेख मुसलमानों को 5 फीसदी आरक्षण देने की मांग करते हुए बैनर प्रदर्शित करने लगे. आजमी का कहना था कि, “सत्ता में आने से पहले कांग्रेस और एनसीपी मुसलिम आरक्षण के पक्ष में बयान देतीं थीं लेकिन अब वो भूल गई है. CAA-NRC के बारे में भी अब दोनो पार्टियां बात नहीं करतीं. ये दोनो पार्टियां कहतीं कुछ हैं और करतीं कुछ हैं. इन पार्टियों को उनकी पुरानी बातें याद दिलाने के लिये समाजवादी पार्टी की ओर से विधान भवन में ये आंदोलन किया गया है.”

आजमी ने आगे कहा कि, “धर्मनिर्पेक्षता के मुद्दे पर उनकी पार्टी ने सरकार को समर्थन दिया था. पार्टी के वरिष्ठों के कहने पर समर्थन वापस भी लिया जा सकता है.” हालांकि आजमी ने सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी तो दी है लेकिन अगर समाजवादी पार्टी के 2 विधायक वाकई में ठाकरे सरकार से अपना समर्थन खींच लेते हैं तब भी सरकार को कोई खतरा नहीं है.

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं और बहुमत का आंकडा 145 सीटों का है. शिव सेना के पास 56 सीटें है, एनसीपी के पास 54 सीटें हैं और कांग्रेस के पास 44 सीटें हैं. तीनों पार्टियों की कुल सीटों की संख्या होती है 154 यानी कि सरकार के पास बहुमत से 9 सीटें ज्यादा हैं. इसके अलावा कई निर्दलियों और छोटी पार्टियों ने भी सरकार को समर्थन दे रखा है. ऐसे में समाजवादी पार्टी के गठबंधन में रहने या न रहने से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें.

Ganga MahaAdhiveshan: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- नकली हिंदू है बीजेपी

Ganga MahaAdhiveshan: किसान आंदोलन पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- इसके पीछे विपक्ष और वामपंथी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget