एक्सप्लोरर

Explained: कोरोना वायरस के सभी वेरिएंट में डेल्टा से सबसे ज्यादा खतरा क्यों है, इस पर कितनी प्रभावी है वैक्सीन 

कोरोना वायरस के सभी वेरिएंट में डेल्टा वेरिएंट सबसे खतरनाक बना हुआ है. यह तेजी से फैलता है. अल्फा की तुलना में डेल्टा 60 फीसदी अधिक ट्रांसमिसिबल हो सकता है. डेल्टा में अल्फा की तुलना में गंभीर रूप से बीमार होने की संभावना अधिक होती है. इससे अस्पताल में भर्ती होने रिस्क 2.6 गुना ज्यादा है.  

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के एक वेरिएंट को तीन हफ्ते पहले हम 'इंडियन' वेरिएंट कह रहे थे. फिर नया नाम आया 'डेल्टा' और अब एक डरावना नाम 'डेल्टा-प्लस'  है. वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत की दूसरी बड़ी कोविड लहर का कारण बने डेल्टा वेरिएंट में एक और म्युटेशन हुआ है जो वैक्सीन और कोविड इम्युनिटी को चकमा देने में इसकी मदद कर सकता है.

लेकिन डरावने म्यूटेशन हमेशा अधिक चिंताजनक वायरस में तब्दील नहीं होते हैं. उदाहरण के लिए पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पाया गया वेरिएंट 'बीटा', ये सभी टीकों की प्रभावकारिता को कम करता है लेकिन अल्फा ('यूके वेरिएंट') की तरह दुनिया में नहीं फैल पाया. दरअसल B.1.617.1 वेरिएंट में पहले से ही वैक्सीन से बचने के लिए '484Q' म्यूटेशन है, फिर भी डेल्टा (B.1.617.2) इसके बिना एक बेहतर स्प्रेडर बन गया है.

सुपर स्प्रेडर वेरिएंट हैं डेल्टा 
डेल्टा भारत का प्रमुख स्ट्रेन है. ब्रिटेन में 91% नए मामले इसके कारण आ रह हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने पिछले शुक्रवार को कहा कि अमेरिका में हर दो हफ्ते में इसके मामले दोगुने हो रहे हैं और यह पूरी दुनिया में दस्तक देने जा रहा है.

इंपीरियल कॉलेज लंदन के एपिडोलॉजिस्ट, नील फर्ग्यूसन न्यूयॉर्क मैगजीन को बतया कि डेल्टा अब तक का सबसे बेस्ट स्प्रेडर है. अल्फा भी एक सुपर-स्प्रेडर था, लेकिन डेल्टा इससे 60% अधिक ट्रांसमिसिबल हो सकता है. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के अनुसार, घरों के भीतर डेल्टा अल्फा की तुलना में कम से कम 60% अधिक ट्रांसमिसिबल है.

वैक्सीन की दो डोज इस वेरिएंट पर प्रभावी
डेल्टा की हाई ट्रांसमिसिबलिटी 452R और 478K  म्युटेशन के कारण हैं. दोनों इसे मानव कोशिकाओं से बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद करते हैं और संभवतः प्रतिरक्षा को चकमा देते हैं. जबकि दो डोज अभी भी इसके खिलाफ अच्छी तरह से काम करते हैं, एक डोज से सुरक्षा कम हो गई है. यूके के डेटा से पता चलता है कि एक शॉट अल्फा के खिलाफ 51% की तुलना में डेल्टा के खिलाफ 33% सुरक्षा देता है. इसलिए आंशिक रूप से टीका लगाए गए लोगों को अब संक्रमण का अधिक खतरा है.

अस्पताल में भर्ती होने की रिस्क 2.6 गुना ज्यादा 
डेल्टा में अल्फा की तुलना में गंभीर बीमारी होने की संभावना अधिक होती है.इंग्लैंड में द गार्जियन का कहना है कि  इससे अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम 2.6 गुना अधिक है. उदाहरण के लिए, अल्फा से एक व्यक्ति 4-5 अन्य को संक्रमित कर सकता है. डेल्टा के साथ यह बढ़कर 5-8 हो गया है. दो संक्रमित लोगों से शुरू करें तो अल्फा से संक्रमण के 10 राउंड के बाद कुल मामलों की संख्या 20 लाख से 2 करोड़ के बीच हो सकती है. वहीं डेल्टा से यह रेंट 2 करोड़ से 2 अरब तक हो सकती है.

एक डोज के बाद संक्रमित होने पर भर्ती होने की संभावना नहीं 
हालांकि, अच्छी खबर यह है कि डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीनेशन अभी भी अत्यधिक प्रभावी है. हालांकि एक डोज के बाद संक्रमित होने के चांस अब अधिक हैं, फिर भी अस्पताल में भर्ती होने की संभावना नहीं है. बीबीसी के अनुसार, टीके की एक डोज किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना को कम कर देती है और अस्पताल में इलाज की आवश्यकता लगभग 75% तक कम हो जाती है. दो डोज के बाद अस्पताल में भर्ती होने की रिस्क 90% कम हो जाती है.  

यह भी पढ़ें

Punjab Congress Crisis: कांग्रेस कमेटी के सामने आज पेश होंगे कैप्टन अमरिंदर, राज्य में कलह दूर करने पर मंथन

Corona Update: 91 दिनों बाद सबसे कम आए कोरोना मामले, 24 घंटे में 1167 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी में जाते ही सुष्मिता देव के बदले सुर, TMC पर हमला कर बोलीं -'विकास और फंड का मैसेज नहीं जनता को रास'
BJP में जाते ही सुष्मिता देव के बदले सुर, TMC पर हमला कर बोलीं -'विकास मैसेज नहीं जनता को आया रास'
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget