एक्सप्लोरर

कौन हैं राहुल नवीन, जिन्हें केंद्र सरकार ने ईडी का डायरेक्टर किया नियुक्त?

राहुल नवीन भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1993 बैच के अधिकारी हैं. उन्होंने 15 सितंबर 2023 को ईडी डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने पर स्पेशल डायरेक्टर का जिम्मा संभाला था.

केंद्र सरकार ने बुधवार (14 अगस्त) को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के नए निदेशक के नाम की घोषणा कर दी है. केंद्र सरकार ने बुधवार को आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को ईडी के नए डायरेक्टर का जिम्मा सौंपा है.

राहुल नवीन इस पद पर दो साल तक बने रहेंगे. वह ईडी के नए निदेशक संजय कुमार मिश्रा का स्थान लेंगे. संजय मिश्रा का कार्यकाल बुधवार 14 अगस्त को खत्म हो गया है.

केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. सरकार की ओर से जारी बयान में लिखा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रवर्तन निदेशालय में प्रवर्तन निदेशक के रूप में आईआरएस राहुल नवीन को विशेष निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है, जो पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगा.

1993 बैच के आईआरएस अधिकारी

वह भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1993 बैच के अधिकारी हैं. राहुल नवीन ने 15 सितंबर 2023 को ईडी डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने पर स्पेशल डायरेक्टर का जिम्मा संभाला था. इससे पहले वह स्पेशल डायरेक्टर के रूप में संजय मिश्रा के साथ मिलकर काम कर रहे थे. इसके अलावा राहुल नवीन वित्त मंत्री के अंडर सचिव के तौर पर रह भी काम कर चुके हैं.

मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों में उठाई अहम जिम्मेदारी

खास बात ये भी है कि राहुल नवीन ने इससे पहले जांच एजेंसी में ही कई अहम पदों पर कार्य किया है. उन्होंने आर्थिक अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई केस की जांच में अहम जिम्मेदारी निभाई है. राहुल नवीन की पहचान एक सख्त अधिकारी के तौर पर रही है और अलग-अलग विभागों में तैनाती के दौरान उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है.

ये भी पढ़ें:

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का भाषण कहां और कैसे देखें? जानें 15 अगस्त के कार्यक्रमों की हर अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में कांग्रेस वॉर रूम चेयरमैन का ऐलान, पूर्व IAS गोपीनाथन को भी जिम्मेदारी
यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में कांग्रेस वॉर रूम चेयरमैन का ऐलान, पूर्व IAS गोपीनाथन को भी जिम्मेदारी
अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव! भारत-चीन के बीच कब-कब हुआ टकराव, पूरी डिटेल
अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव! भारत-चीन के बीच कब-कब हुआ टकराव, पूरी डिटेल
पिछले 70 सालों में और गर्म-शुष्क हुआ उत्तर भारत, पूरब तक फैला सूखा - IMD
पिछले 70 सालों में और गर्म-शुष्क हुआ उत्तर भारत, पूरब तक फैला सूखा - IMD
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget