एक्सप्लोरर

पैर गलाकर देश की रक्षा करने वाले जवान का सच

सोशल मीडिया पर दावा है कि पैर के तलवे पर चमड़ी छोड़ती तस्वीर उसी जवान की है जो बिना किसी बात की परवाह किए घंटों पानी में खड़ा रहा ताकि सीमा सुरक्षित रहे. दावे के मुताबिक तलवे से चमड़ी निकलती जा रही थी लेकिन जवान बिना किसी शिकन के मोर्चे पर तैनात था.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, मैसेज और वीडियो वायरल होते हैं. इन वायरल फोटो, मैसेज और वीडियो के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर के जरिए भी चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है.

क्या है दावा कर रही है वायरल तस्वीर? वायरल तस्वीर के दो हिस्से हैं एक में जवान घुटने तक पानी में खड़े होकर ड्यूटी कर रहा है और दूसरे हिस्से में जवान का गला हुआ पैर दिखाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर दावा है कि पैर के तलवे पर चमड़ी छोड़ती तस्वीर उसी जवान की है जो बिना किसी बात की परवाह किए घंटों पानी में खड़ा रहा ताकि सीमा सुरक्षित रहे. दावे के मुताबिक तलवे से चमड़ी निकलती जा रही थी लेकिन जवान बिना किसी शिकन के मोर्चे पर तैनात था.

क्या है वायरल हो रही तस्वीर का सच ? तस्वीर का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने पड़ताल शुरू की. इंटरनेट पर पड़ताल करते हुए हम उस ट्विटर अकाउंट तक पहुंच गए जिससे ये तस्वीर पोस्ट की गई थी और ये ट्विटर अकाउंट बीएसएफ का था. सीमा सुरक्षा बल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वायरल हो रही तस्वीर 3 जुलाई को पोस्ट की गई थी. जवान की तस्वीर पोस्ट करते हुए बीएसएफ ने लिखा था, ''बारिश हो या बर्फ..सीमा के जवान दृढ़ सकंल्प के साथ सुरक्षा में तैनात रहते हैं.''

पड़ताल में पता चला कि असम के करीमगंज जिले में लोंगाई नाम की एक नदी गुजरती है जहां पिछले दिनों बाढ़ आई थी. लोंगाई नदी भारत-बांग्लादेश बार्डर पर पड़ती है इसलिए वहां निगरानी के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवान मौजूद होते हैं, वायरल हो रही तस्वीर भी उसी समय की है.

गले हुए पैरों की तस्वीर का सच क्या है ? जवान की तस्वीर तो मिल गई लेकिन गले हुए पैरों की तस्वीर कहीं नहीं मिल रही थी. पड़ताल आगे बढ़ी तो हमें एक वेबसाइट की खबर मिली. वेबसाइट से हमें गले हुए पैरों की तस्वीर के बारे में कुछ सुराग मिला. गले हुए पैर की तस्वीर को ढूंढते हुए हम सीन सिमसन नाम के शख्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहुंचे जिस पर ये तस्वीर पोस्ट की गई थी.

इस शख्स ने गले हुए पैरों की तस्वीर 15 सितंबर 2016 को पोस्ट की थी. जिस जवान की फोटो पोस्ट पोस्ट की गयी थी वो भारतीय सेना का जवान नहीं था.

भारतीय जवान भी लगातार पानी में खड़े रहते हैं तो उनके पैरों की ऐसी हालत हो जाती है लेकिन ये गले हुए पैर भारतीय सेना के जवान के नहीं हैं. हमारी पड़ताल में तस्वीर सच साबित हुयी है लेकिन गले हुए पैर भारतीय जवान के होने का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget