एक्सप्लोरर

वायरल सच: आप नेता संजय सिंह के दो-दो पासपोर्ट की सच्चाई

कपिल मिश्रा ने संजय सिंह के पासपोर्ट पर सवाल पूछा है कि उनके पासपोर्ट की मान्यता सिर्फ एक साल के लिए क्यों है जबकि देश के आम नागरिक के लिए ये अवधि दस साल की होती है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. सबसे नया और चौंकाने वाला दावा आम आदमी पार्टी राज्यसभा उम्मीदवार संजय सिंह के पासपोर्ट को लेकर हो रहा है.

क्या दावा किया जा रहा है? संजय सिंह के पासपोर्ट को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने दो पासपोर्ट होने का दावा किया है. कपिल मिश्रा ने संजय सिंह के ये दोनों पासपोर्ट पर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, ''राज्यसभा के माननीय सांसद संजय सिंह के कई पासपोर्ट.''

कपिल मिश्रा ने संजय सिंह के पासपोर्ट पर सवाल पूछा है कि उनके पासपोर्ट की मान्यता सिर्फ एक साल के लिए क्यों है जबकि देश के आम नागरिक के लिए ये अवधि दस साल की होती है. कपिल मिश्रा का दावा है कि पासपोर्ट में एक साल की वैलिडिटी संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों को दी जाती है.

दो पासपोर्ट के पीछे क्या कहानी है? एबीपी न्यूज़ ने कपिल मिश्रा के दावे की पड़ताल की. पूर्व चीफ पासपोर्ट ऑफिसर शशांक ने बताया कि दो तरह के लोग होते हैं जिनके पासपोर्ट की एक साल के लिए वैलिडिटी हो सकती है. पहले वो जो संदिग्ध हैं यानि जिनके ऊपर कोई मुकदमा हो, दूसरे वो जो संदिग्ध नहीं हैं और जिन्हें पासपोर्ट जल्दी चाहिए.

संजय सिंह ने आरोप पर क्या कहा? दो पासपोर्ट के आरोप पर संजय सिंह ने कहा, ''एक पासपोर्ट अगर एक साल के लिए मिला है, एक साल बाद पासपोर्ट की वैलीडिटी खत्म होने के बाद नया पासपोर्ट बनेगा. नए पासपोर्ट में भी एक साल की वैलिडिटी है. उन दोनों पासपोर्ट की तारीख है और दोनों में हस्ताक्षर हैं.'' उन्होंने बताया, ''मेरे पास तीन पासपोर्ट हैं जो अलग-अलग समय पर बने हुए हैं. पहले पासपोर्ट की वैलीडिटी दस साल की थी, दूसरा पासपोर्ट बनने तक मेरे ऊपर बहुत सारे मुकदमें हो गए. आंदोलन, मानहानि के मुकदमे सहित कई मुकदमें हो गए. इस वजह से कोर्ट एक साल वैलीडिटी वाले पासपोर्ट की इजाजत देता है.''

क्या रहा पड़ताल का नतीजा? एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में पता चला कि आप नेता संजय सिंह के पास दो नहीं एक पासपोर्ट है. पहला पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है इसलिए नया बना है, पासपोर्ट की वैलेडिटी एक साल इसलिए है क्योंकि संजय सिंह पर मुकदमे चल रहे हैं. हमारी पड़ताल में संजय सिंह के पास दो पासपोर्ट वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन में 200 भारतीय फंसे, 21 रेस्क्यू', नेपाल बाढ़ पर MEA ने दी डिटेल्स
'चीन में 200 भारतीय फंसे, 21 रेस्क्यू', नेपाल बाढ़ पर MEA ने दी डिटेल्स
आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, क्या हुई बात?
आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, क्या हुई बात?
नेपाल बाढ़ में 300 से ज्यादा भारतीय लापता, किस राज्य के कितने? पूरा अपडेट
नेपाल बाढ़ में 300 से ज्यादा भारतीय लापता, किस राज्य के कितने? पूरा अपडेट
Xप्लेन: बांग्लादेश का चीन से J-10CE फाइटर जेट खरीदने की तैयारी, क्यों भारत के लिए चिंता
Xप्लेन: बांग्लादेश का चीन से J-10CE फाइटर जेट खरीदने की तैयारी, क्यों भारत के लिए चिंता

वीडियोज

Nirahua को गले लगाकर रोईं Pakhi Hegde, पुराने रिश्ते पर खुलासे से फिर बढ़ी चर्चा
Hina Khan ने सुनाया Shah Rukh Khan से पहली मुलाकात का किस्सा, थके SRK ने फिर भी किया ये काम
Salman Khan के 38 Years Celebration पर आएगा The Monster का Teaser? Fans ने दी Boycott की Warning!
भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, क्या हुई बात?
आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, क्या हुई बात?
यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में BJP को कहां नुकसान? सर्वे ने चौंकाया
यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में BJP को कहां नुकसान? सर्वे ने चौंकाया
कानपुर: गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा, दोनों पायलट की मौत
कानपुर: गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा, दोनों पायलट की मौत
धोनी को CSK में चाहिए 25 प्रतिशत हिस्सेदारी? पूर्व क्रिकेटर बोला- 3820 करोड़ रुपये...
धोनी को CSK में चाहिए 25 प्रतिशत हिस्सेदारी? पूर्व क्रिकेटर बोला- 3820 करोड़ रुपये
मुंबई दंगों के वक्त रणबीर की कार में घर जाते थे सिकंदर खेर, बोले- चीजों को जलते देखा
मुंबई दंगों के वक्त रणबीर की कार में घर जाते थे सिकंदर खेर, बोले- चीजों को जलते देखा
Nepal Floods Live: नेपाल बाढ़ की वजह से 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी
Live: नेपाल बाढ़ की वजह से 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी
अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों की तस्वीर आई सामने
अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों की तस्वीर आई सामने
दोगुनी रफ्तार से पिघल रहे हैं हिंदू कुश के ग्लेशियर, ICIMOD की चेतावनी
दोगुनी रफ्तार से पिघल रहे हैं हिंदू कुश के ग्लेशियर, ICIMOD की चेतावनी
Embed widget