एक्सप्लोरर

जानिए, नोट कितना कटा, फटा होगा तो कितना पैसा मिलेगा, कैसे बदलवा सकते हैं?

आरबीआई ने "भारतीय रिज़र्व बैंक (नोट वापसी) नियमावली, 2009" जारी करके आम जनता को अपने कटे-फटे नोटों को बदवाले का प्रावधान किया है

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक का नया नियम उन सभी लोगों की समस्या को दूर कर देगा जो कि अपने कटे-फटे और जले नोटों को लेकर परेशान होंगे. आरबीआई ने "भारतीय रिज़र्व बैंक (नोट वापसी) नियमावली, 2009" जारी करके आम जनता को अपने कटे-फटे नोटों को बदवाले का प्रावधान किया है. आरबीआई ने अपनी इस नियमावली में लिखा है, "कटे-फटे नोट से मतलब है कि ऐसा नोट जिसका एक भाग न हो या जो दो टुकडों से अधिक टुकडों को जोडकर बनाया गया हो;" आइए आपको बताते हैं कि कटे-फटे नोटों पर आपको कितने पैसे वापस मिलेंगे 1 .भारतीय रिज़र्व बैंक (नोट वापसी) नियमावली, 2009 के अनुसार अगर किसी कटे-फटे एक रुपये, दो रुपये, पाँच रुपये, दस रुपये और बीस रुपये के नोट के एक हिस्से का साइज पूरे नोट के साइज का 50 प्रतिशत से ज्यादा होगा यानि कि अगर कोई नोट 50 फीसदी से कम फटा होगा तो बैंक आपको उसका पूरा पैसा देगा. 2. अगर किसी कटे-फटे एक रुपये, दो रुपये, पाँच रुपये, दस रुपये और बीस रुपये के नोट के एक हिस्से का साइज पूरे नोट के 50 प्रतिशत के बराबर या उससे कम होगा यानि कि 50 फीसदी से ज्यादा फटा होगा तो बैंक उसका कोई रुपया नहीं देगा. 3. इसी तरह 50 या इससे अधिक की राशि वाले नोटों के लिए यह प्रावधान है कि यदि कटे-फटे नोट के सबसे बड़े टुकड़े की साइज पूरे नोट के साइज से 65 प्रतिशत ज्यादा होगा तो पूरे पैसे वापस होंगे. 4. अगर 50 या इससे अधिक की राशि वाले नोट के सबसे बड़े टुकड़े की साइज पूरे नोट की साइज से 40 प्रतिशत से बड़ा और 65 प्रतिशत से छोटा होगा तो आधे पैसे मिलेंगे. लिखे हुए नोटों के लिए क्या नियम हैं? किसी नोट पर लिखना अच्छी आदत नहीं है. बल्कि ये एक बुरा तरीका है. लेकिन किसी ने नोट पर लिख दिया या लिखा हुआ नोट गलती से आपके पास आ गया तो घबराने की जरूरत नहीं है. आपको नोट के बदलने नोट तो नहीं मिलेंगे, लेकिन बैंक आपके नोट को आपके खाते में जमा कर लेगा. यानि आपका कोई माली नुकसान नहीं होगा. हां, कुछ दिनों के लिए आपका पैसा आपकी जेब से दूर हो जाएगा, चाहे आपको पैसे की सख्त जरूरत क्यों न हो. लेकिन आपके लिए ये जरूरी है कि आप किसी भी स्थिति में नोट पर लिखने से खुद को बाज़ रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी
LIVE: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए CJP के 500 प्रदर्शनकारी
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget