एक्सप्लोरर

S-400 डील: कितने का सौदा, इससे चीन-पाक पर भारत को कितनी ताकत मिलेगी और अमेरिकी बैन का क्या होगा?

भारत ने अक्टूबर 2016 में रूस के साथ इंटर-गर्वमेंटल करार किया था जिसके तहत भारतीय वायुसेना को एस- 400 ट्रायम्फ मिसाइल की कुल पांच रेजीमेंट (फ्लाइट) मिलनी हैं. हर फ्लाइट में आठ लांचर हैं. हरेक लांचर में दो मिसाइल हैं.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रहे हैं. माना जा रहा है कि इस अहम दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच एस-400 मिसाइल सिस्टम को लेकर सौदे पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. हालांकि, अमेरिका ने रूस के साथ बड़े रक्षा सौदों पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन माना जा रहा है कि भारत और रूस इस डील पर करार करने जा रहे हैं. बुधवार को रूस के राष्ट्रपति के सलाहकार ने मास्को में इस करार को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर संकेत दिया.

कितने का है सौदा और क्या है खासियत

  • करीब 39 हजार करोड़ रुपये के इस सौदे से भारत को दुनिया की सबसे ताकतवर मिसाइल प्रणाली मिलने जा रही है.
  • एस-400 मिसाइल लंबी दूरी (लॉन्ग-रेंज) तक हवाई सुरक्षा करने में कारगर साबित होगी.
  • इस मिसाइल सिस्टम की दूरी करीब 400 किलोमीटर है.
  • ऐसे में अगर दुश्मन की मिसाइल हमारे किसी विमान या संस्थान पर हमले करने की कोशिश करेगी तो ये मिसाइल सिस्टम वक्त रहते ही उसे नेस्तनाबूद करने में सक्षम साबित होगी.
  • ये एंटी-बैलिस्टक मिसाइल है.यानि आवाज की गति से भी तेज रफ्तार से ये हमला बोल सकती है.

भारत ने अक्टूबर 2016 में रूस के साथ इंटर-गर्वमेंटल करार किया था जिसके तहत भारतीय वायुसेना को एस- 400 ट्रायम्फ मिसाइल की कुल पांच रेजीमेंट (फ्लाइट) मिलनी हैं. हर फ्लाइट में आठ लांचर हैं. हरेक लांचर में दो मिसाइल हैं. ये मिसाइल सिस्टम एक साथ मल्टी टारगेट को निशाना बना सकते है. यानि एक साथ दुश्मन के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और यूएवी को निशाना बना सकती है.

सीरिया और क्रीमिया में तैनत हैं ये मिसाइलें खास बात ये है कि बुधवार को ही रूस ने एक और इस मिसाइल प्रणाली (एस-300) को सीरिया में तैनात किया है. क्योंकि हाल ही में सीरिया में रूस के एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान को एक मिसाइल ने रहस्यमय तरीके से मार गिराया था. इस विमान में रूस के 14 सैनिक सवार थे. इस हमले मे सभी रूसी सैनिकों की मौत हो गई थी. इसके अलावा रूस ने क्रीमिया में भी इस मिसाइल को तैनात किया है.

गौरतलब है कि चीन ने भी इस मिसाइल सिस्टम की खूबी को देखते हुए हाल ही में रूस से इस प्रणाली को खरीदा है. भारत और रूस की इस डील से पाकिस्तान में खलबली मच गई है. रूस के साथ इस डील को लेकर भारत शुरुआत में संशय जताया जा रहा था. लेकिन हाल ही में हुए टू प्लस टू डायलॉग में भारत ने रूस के साथ हो रहे इस सौदे को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी थी.

गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस के साथ किसी भी देश के हथियारों के सौदों को लेकर प्रतिबंध लगा रखे हैं. इसके लिए अमेरिका की संसद ने काटसा यानि काउंटरिंग अमेरिका एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस कानून पास कर रखा है. माना जा रहा है कि इसके बावजूद भारत और रूस एस-400 मिसाइल को लेकर करार कर सकते हैं. क्योंकि काटसा कानून भारत और रूस के बीच हुए करार के बाद पारित हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget