एक्सप्लोरर

जानें वीर चक्र से सम्मानित होने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साहस की कहानी

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने इसी साल 27 फरवरी को पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था. इस दौरान अभिनंदन का विमान भी क्रैश हो गया था.

नई दिल्लीः पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र से नवाजा जाएगा. अभिनंदन ने मिग- 21 लड़ाकू विमान से पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया था. इस दौरान अभिनंदन का फाइटर प्लेन भी क्रैश हो गया था. इसके बाद अभिनंदन का पैराशूट पीओके में पहुंच गए थे जहां पाकिस्तानी सेना ने उन्हें कब्जे में ले लिया था.

कैसे पाकिस्तान पहुंचे अभिनंदन?

दरअसल 27 फरवरी को पाकिस्तान की ओर से कई विमानों ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया. पाकिस्तान के हवाई हमले को वायुसेना ने बेअसर किया और एक एफ-16 विमान को नेस्तनाबूद कर दिया.

पाकिस्तान के जहाजों को खदेड़ते हुए भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन का मिग-21 क्रैश हो गया और वो पैराशूट के जरिए विमान कूद गए. उतरने के दौरान वह एलओसी में पहुंच गए. इसके बाद वहां उन्हें लोगों ने उन्हें घेर लिया. बाद में पाकिस्तान की सेना ने अभिनंदन को अपने कब्जे में ले लिया.

बहादुर विंग कमांडर ने हिम्मन नहीं खोई

गिरने के बाद तो विंग कमांडर को पता नहीं चला कि वे कहां हैं लेकिन जैसे ही उन्हें ये आभास हुआ कि वे पाकिस्तान में हैं तो उन्होंने अपने पास मौजूद दस्तावेज तालाब में फेंक दिए और कुछ को चबाकर निगल गए.

ऐसा उन्होंने इसलिए किया जिससे की देश के बारे में अहम जानकारी दुश्मनों को हाथ न लगे. गिरने के बाद वहां के लोगों ने उनपर हमला भी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं खोई.

पाकिस्तान का झूठ जब भारत सरकार को आधिकारिक तौर पर पता चला तो बिना शर्त उन्हें वापस लौटाने के लिए कहा. ये भारत की कूटनीति का ही दबाव था कि पाकिस्तान की सरकार ने तुरंत फैसला लिया कि विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को वापस लौटाया जाए. खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 28 फरवरी को वहां की संसद में इस बात का एलान किया कि विंग कमांडर को भारत वापस भेजा जाएगा.

मिग से अभिनंदन का है पुराना रिश्ता

अभिनंदन के पिता एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) सिंहकुट्टी वर्तमान भी मिग-21 उड़ा चुके हैं.

अभिनंदन के पिता भारतीय वायुसेना के ‘टेस्ट पायलट’ रह चुके हैं.

पारिवारिक मित्रों के मुताबिक अभिनंदन के दादा भी भारतीय वायुसेना में थे.

अभिनंदन की बहन अदिति फ्रांस में रहती हैं और उनके पति एक फ्रांसीसी नागरिक हैं.

अभिनंदन को सुखोई-30 लड़ाकू विमान उड़ाने का भी लंबा अनुभव है.

दिल्ली में हासिल की उच्च शिक्षा

अभिनंदन ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय बेंगलुरु से की है. उच्च शिक्षा दिल्ली में पूरी की.

अभिनंदन खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे हैं.

अभिनंदन की पत्नी तन्वी मारवाह भी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर पद पर रही हैं.

DETAIL: विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान पहुंचने से लेकर देश लौटने तक का पूरा घटनाक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget