एक्सप्लोरर

वित्तमंत्री के हाथ में मौजूद बहीखाता की पूरी कहानी जानिए, बजट के दिन इसने खींचा सबका ध्यान

लाल रंग के इस बहीखाते में पूरे साल का रोज का हिसाब रखा जाता है. इसमें सारे हिसाब रखे जाते है, बही खाते हर साल वित्त वर्ष के हिसाब से खरीदा जाता है. हर राज्य में इसे खरीदने की टाइमिंग भी अलग अलग होती है.

नई दिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया. सरकार जहां बजट को आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का बजट बता रही है तो वहीं विपक्ष इसे नई बोतल में पुरानी शराब बता रहा है. इस सब के बीच जो एक चीज जो चर्चा का विषय बनी हुई है वो है वित्त मंत्री के हाथ में मौजूद ला रंग का कपड़ा. वित्तमंत्री जब बजट पेश करने के लिए निकलीं तो उनके हाथ में पारंपरिक सूटकेस नहीं बल्कि लाल रंग का एक कपड़ा था जिस पर अशोक स्तंभ बना हुआ था. ये पारंपरिक बहीखाते की शक्ल में था, इसलिए इस बार के बजट को बहीखाता कहा गया.

दिल्ली के फतेहपुरी इलाके में भोलानाथ राछो मल बही खाते वाले की प्रसिद्ध दुकान है. यहां पर साल 1890 से लेकर आज भी खाताबही की मिलती है. इस दुकान के मालिक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि बही खाता बहुत पहले से चला आ रहा है. इसमें पूरे साल का रोज का हिसाब रखा जाता है. इसमें सारे हिसाब रखे जाते है. बही खाते हर साल वित्त वर्ष के हिसाब से खरीदा जाता है.

उन्होंने बताया कि ये कई तरह और साइज की हो सकती है. साथ ही लोग प्रमुखता दो तरह से इसका इस्तेमाल करते है. पहला रोकड़ा यानी कैश का हिसाब रखने के लिए और दूसरा खाता बनाने के लिए. इन्हें लाल कपड़े में लपेट कर रखते हैं. हर साल के लिए अलग बही और कपड़ा होता है. खास बात ये है कि किताबें हाथ से बनती हैं. अलग राज्यों में अलग समय इसे खरीदने की परम्परा है. गुजरात में दीवाली तो दिल्ली में वित्तीय वर्ष के हिसाब से लेकिन ये पूरे साल की है. खाताबही अब ज्यादा लोग नहीं इस्तेमाल करते है. बही खाता ज्यादातर लाल रंग की होती है.

देश में अंग्रेजों के जमाने से ही बजट पेश होता आया है. आजादी के बाद कई सालों तक बजट शाम 5 बजे पेश होता था. साल 1999 में अटल सरकार में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट का समय बदलने का सुझाव दिया जो सबको पसंद आया. बजट का समय बदलने के पीछे जो वजह यशवंत सिन्हा ने बताई उसका जिक्र पीएम मोदी अपने पहले कार्यकाल में संसद में भी कर चुके हैं. मतलब साल 1999 से पहले तक अंग्रेजों के समय अनुसार देश का बजट पेश होता रहा था. बाद में ये परंपरा बदली और अब समय के बाद ब्रीफकेस भी आज मोदी सरकार ने बदल दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget