एक्सप्लोरर

150 दिन में 3570 किमी, कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर... ‘Bharat Jodo Yatra’ का आज से आगाज, 10 बातें

Rahul Gandhi: कांग्रेस अपनी पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश में लगी हुई है. इसी क्रम में आज से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. वो इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे.

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस आज से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी श्रीपेरंबदुर पहुंच चुके हैं. वहां पर यात्रा की शुरुआत करने से पहले राहुल गांधी ने राजीव गांधी मेमोरियल पहुंचकर वहां पर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी. मिशन 2024 से पहले कांग्रेस (Congress) पद यात्रा के जरिए पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश में जुट गई हैं. आज से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत कर रही है. 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर ये यात्रा गुजरेगी. हर दिन 21 किमी पैदल चलकर 150 दिन में 3 हजार 570 किमी की दूरी तय कर यात्रा कश्मीर (Kashmir) पहुंचेगी.

पहले ये पूरी यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में होनी थी लेकिन अब वो यात्रा में बीच बीच में जुड़ते रहेंगे. राहुल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले सुबह श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे. इसके साथ ही वह कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे.

राहुल गांधी के कार्यक्रम का विवरण

सुबह 7 बजे राहुल गांधी श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी मेमोरियल जाएंगे. राहुल पहली बार श्रीपेरंबदूर जा रहे हैं जहां राजीव गांधी की हत्या हुई थी. दोपहर 3.05 बजे तिरुवल्लुवर मेमोरियल जाएंगे. दोपहर 3.25 बजे विवेकानंद मेमोरियल जाएंगे. दोपहर 3.50 बजे कामराज मेमोरियल जाएंगे. शाम 4.10 बजे कन्याकुमारी के गांधी मंडमपम में एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा होगी. शाम 4.30 बजे गांधी मंडपम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन राहुल गांधी को तिरंगा सौंपेंगे.  शाम 4.40 बजे गांधी मंडपम से कुछ दूर स्थित सभास्थल तक सभी नेता पैदल जाएंगे. शाम 5 बजे एक जन सभा में भारत जोड़ो यात्रा लॉन्च की जाएगी.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की 10 बड़ी बातें

  • कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की औपचारिक शुरुआत रैली में हो गई है.
  • वास्तव में गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेता 8 सितंबर को सुबह 7 बजे ‘पदयात्रा’ की शुरुआत करेंगे.
  • पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी.
  • यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी.
  • इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता भी जुड़ेगी.
  • कई जगहों पर आम जनसभा और चौपाल लगाई जाएगी.
  • इस यात्रा के लिए कांग्रेस ने कई स्लोगन भी तैयार किए हैं.  
  • राहुल गांधी इस यात्रा को साधारण तरीके से पूरी करेंगे. वो किसी पांच सितारा होटल में नहीं रुकेंगे. राहुल गांधी एक कंटेनर में अगले 150 दिनों तक रहने वाले हैं. इसी कंटेनर में उनके लिए बेड, वॉशरूम की व्यवस्था की गई है.
  • रात में आराम करने के लिए कंटेनर को गांव की शक्ल में हर रोज एक नई जगह पर खड़ा किया जायेगा. इसी गांव में सभी यात्री एक टेंट में राहुल गांधी के साथ खाना भी खाएंगे.
  • जो यात्री इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ रुकेंगे वे एक साथ खाना खाएंगे और आस पास ही रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Sheikh Hasina India Visit: राहुल गांधी ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से की मुलाकात, कांग्रेस बोली- कई मुद्दों पर हुई चर्चा

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: आज से शुरू होगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा', जानें पार्टी ने कितनी की है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget