एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: आज से शुरू होगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा', जानें पार्टी ने कितनी की है तैयारी

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज हरी झंडी दिखाकर 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेंगे. हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और 3500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा.

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में आज से लोगों को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है. कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा का मकसद प्रेम और भाईचारे को फैलाना है. इसलिए इसका नाम 'भारत जोड़ो यात्रा' रखा गया है. कांग्रेस (Congress) का कहना है कि यह यात्रा एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है. 

कांग्रेस की इस यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि राहुल गांधी 7 सितंबर को कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे. सुबह सात बजे सबसे पहले पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद कर प्रार्थना सभा की जाएगी. यात्रा के शुभारंभ से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे. 

कैसा रहेगा पहले दिन का कार्यक्रम

कांग्रेस ने कहा कि सुबह सात बजे सबसे पहले पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद कर प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी. इसके बाद दोपहर 3 बजकर 5 मिनट में तिरुवल्लुवर स्मारक का दौरा किया जाएगा. 3 बजकर 25 मिनट पर विवेकानंद स्मारक, 3 बजकर 50 मिनट पर कामराज स्मारक जाएंगे. वहीं 4 बजकर 10 मिनट पर महात्मा गांधी मंडपम में कार्यक्रम होना है. इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा. 

हर दिन होगी 25 किलोमीटर की पदयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और 150 दिन में 3500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा. राज्य में करीब 21 तक यात्रा का पड़ाव रहेगा, यात्रा में प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता भी जुड़ेंगी. कई जगहों पर चौपाल और आम सभाएं भी आयोजित की जाएंगी.

कांग्रेस का कहना है कि यह यात्रा लोगों को एक करने के लिए की जा रही है. जब यह मार्च होगी तो इतिहास लिखा जाएगा. कन्याकुमारी से शुरू हो रही 3500 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को लेकर लेकर कांग्रेस ने कई स्लोगन भी जारी किए हैं, जैसे- 'आओ एकजुट होकर भारत जोड़ें, लोकतंत्र विरोधी ताकतों की कमर तोड़ें'. 

कांग्रेस ने दिए कई स्लोगन

1- आओ एकजुट होकर भारत जोड़ें, लोकतंत्र विरोधी ताकतों की कमर तोड़ें.

2- भ्रष्टाचारियों से रिश्ता तोड़ो, आओ भारत जोड़ो.

3- नफरत और हिंसा के खिलाफ भारत बोलेगा, अब हर देशवासी एकजुट होकर भारत को जोड़ेगा.

4- महंगाई से त्रस्त जनता को जोड़कर महंगाई की कमर तोड़ेंगे, हम एकजुट होकर भारत को जोड़ेंगे.

5- कदम से कदम मिलाएंगे, अपनों के पास जाएंगे, जनता के लिए आवाज उठाएंगे, देश को बिखरने से बचाएंगे.

ये भी पढ़ें: 

Opposition Unity: विपक्षी एकजुटता के लिए सजेगा मंच, एकसाथ होंगे नीतीश, पवार, नायडू और ममता बनर्जी!

Maharashtra Politics: शरद पवार के गढ़ में BJP झोंकेगी ताकत, देवेंद्र फडणवीस ने बताया क्या है 'मिशन महाराष्ट्र'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget