एक्सप्लोरर

जिस महिला से पीएम मोदी ने चुनाव लड़ने को कहा, कौन है वो, जानें

Chanda Devi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान एक महिला के भाषण से प्रभावित होकर उसे चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. सामान्य परिवार की वह महिला अब सुर्खियों में है.

Chanda Devi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों के लिए पूरे देश में मशहूर हैं, लेकिन उन्हें भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक महिला का भाषण इतना पसंद आया कि उसे चुनाव तक लड़ने का ऑफर दे दिया. उस महिला का नाम चंदा देवी है. 

वाराणसी के रामपुर गांव की रहने वाली चंदा देवी ने हालांकि पीएम मोदी के चुनाव लड़ने के प्रस्ताव से तुरंत इनकार कर दिया, लेकिन अब उनकी भी चर्चा पूरे देश में होने लगी है. आखिर कौन हैं ये चंदा देवी जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. चलिए हम आपको बताते हैं.

पीएम ने पूछा - क्या आप चुनाव लड़ेगी?
अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदादेवी को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया. दरअसल सेवापुरी गांव में चंदादेवी भाषण दे रही थीं. पीएम मोदी उनके भाषण से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा, 'आप तो बहुत अच्छा भाषण देती हैं, क्या आपने कभी चुनाव लड़ा है?' इस पर चंदादेवी ने इनकार कर दिया. 

आगे पीएम मोदी ने पूछा, 'क्या चुनाव लड़ेंगी?' जवाब देते हुए चंदादेवी ने कहा, 'हमने कभी चुनाव लड़ने का नहीं सोचा है. हम आपसे ही प्रेरित होते हैं. आपके सामने खड़े होकर मैंने मंच पर दो शब्द कहे हैं, मेरे लिए यही गर्व की बात है.'

पीएम मोदी और चंदादेवी के बीच बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. चंदा देवी की उम्र महज 35 साल है. वह चंदादेवी 'लखपति दीदी' हैं. लखपति दीदी केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसके तहत सरकार की दो करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है.  


शादी के बाद छूट गई पढ़ाई
चंदादेवी ने बताया कि साल 2004 में इंटर की परीक्षा पास की थी. इसके तुरंत बाद अगले ही साल 2005 में लोकपति पटेल से उनकी शादी हो गई थी. शादी के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई.

अभी उनके दो बच्चे हैं. बड़ी बेटी प्रिया 14 साल की हैं और हिंदी मीडियम से प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है. छोटा बेटा 8 साल का अंश है जो अभी सरकारी स्कूल में पढ़ता है. चंदादेवी ने कहा कि वो तो ज्यादा नहीं पढ़ सकीं, लेकिन चाहती हैं कि उनके बच्चे अच्छे कॉलेज में खूब पढ़ाई करें. 

बैंक सखी हैं चंदा देवी
उन्होंने बताया कि जब से 'राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन' के शुरुआत हुई, तब से ही उन्होंने अपने गांव में समूह अध्यक्ष के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था. पिछले महीने 19 महीने से वो बरकी गांव के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 'बैंक सखी' हैं. चंदा देवी बताती हैं कि वो जरूरतमंदों को लोन दिलाने से लेकर गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लगभग 80-90 बैंक खातों को देखती हैं. 

क्यों चुनाव लड़ने से इनकार किया?

पीएम मोदी के चुनाव लड़ने के ऑफर को उन्होंने क्यों ठुकराया? इस बारे में उन्होंने बताया कि परिवार की इतनी जिम्मेदारियां है कि चुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोच सकतीं. उन्होंने बताया कि उनकी सास की उम्र 70 साल है, जो अक्सर बीमार रहती हैं. दो बच्चे हैं. खेती-बाड़ी में भी हाथ बंटाना पड़ता है. इसलिए चुनाव नहीं लड़ सकती. उन्होंने बताया कि परिवार से दूर होकर कोई काम करना संभव नहीं है.

 ये भी पढ़ें:Smart India Hackathon: ‘एआई एक बड़ा मुद्दा, जनता को सतर्क रहने की जरूरत’, स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के फिनाले में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'कुछ भी बोल देते हैं, कोई सबूत हो तो दें...', कांग्रेस के उदित राज ने डोनाल्ड ट्रंप को लताड़ा, क्या है पूरा मामला?
'कुछ भी बोल देते हैं, कोई सबूत हो तो दें...', कांग्रेस के उदित राज ने ट्रंप को लताड़ा, क्या है पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget