एक्सप्लोरर

Smart India Hackathon: ‘एआई एक बड़ा मुद्दा, जनता को सतर्क रहने की जरूरत’, स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के फिनाले में बोले पीएम मोदी

PM Modi On AI Issue: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये एक डायनमिक इश्यू है और इससे सतर्क रहने की जरूरत है.

Smart India Hackathon Finale: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों से बात करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक गतिशील मुद्दा है और जनता को नई तकनीक पर सतर्क रहना होगा. उन्होंने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी अभूतपूर्व तरीके से जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है और इसका आयात न करना या इसके लिए दूसरों पर निर्भर न रहना भारत का लक्ष्य होना चाहिए.

उन्होंने कहा, 'भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रतिभा भंडार है और दुनिया को भरोसा है कि भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए कम लागत वाला गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ व व्यापक समाधान प्रदान कर सकता है.' ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन’ के भव्य समापन के दौरान छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'टेक्नोलॉजी अभूतपूर्व तरीके से हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है, हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि भारत को किसी भी टेक्नोलॉजी का आयात करने की जरूरत न हो या इसके लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े.'

डीप फेक मुद्दे पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

डीपफेक के मुद्दे को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा, “यह (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एक बहुत ही गतिशील मुद्दा है. एक समाधान लाएंगे तो शरारती लोग दूसरा रास्ता ढूंढ लेंगे. हमें किसी भी नई तकनीक पर बहुत सतर्क रहना होगा. अगर इसे नियमों के तहत इस्तेमाल किया जाए तो यह बहुत उपयोगी हो सकता है, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाए तो यह बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है. डीप फेक वीडियो बिल्कुल असली लगते हैं. इसलिए किसी भी फोटो या वीडियो पर यकीन करने से पहले हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. भारत एआई के लिए एक वैश्विक ढांचा तैयार करने पर काम कर रहा है.”

अहमदाबाद में हो रहे इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होते हुए पीएम मोदी ने स्पेस टेक्नोलॉजी, इकोनॉमी से लेकर भारतीय रेलवे के परिवर्तनकारी चरण तक कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा, ''भारतीय रेलवे अपने परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है. केंद्र सरकार इस पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है और हमारा फोकस लॉजिस्टिक्स पर भी है. आपका नवप्रवर्तन बहुत मददगार होगा. आपकी टीम में बांग्लादेश के छात्रों को देखकर मुझे अच्छा लगा. हमने हायर स्टडीज के लिए विदेशी देशों से भारत आने वाले छात्रों के लिए 'स्टडी इन इंडिया' कार्यक्रम शुरू किया है.''

ये भी पढ़ें: सीएम एमके स्टालिन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बाढ़ प्रभावित जिलों में अंतरिम राहत के लिए मांगे 2000 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget