एक्सप्लोरर

किसान रेल को मिल रहा है बहुत अच्छा रिस्पॉन्स, बदल रही किसानों की किस्मत!

किसान रेल में अनार, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, नींबू, आइस्ड फिश जैसे माल का परिवहन किया जा रह है. अनार 2,039 टन, मिक्स सब्जियां 1,303 टन और अन्य वस्तुओं का परिवहन किया गया है.

मुबंई: इसी साल 7 अगस्त के दिन मध्य रेल पर भारत की पहली किसान रेल देवलाली से दानापुर के लिए रवाना हुई थी, और यह अब देवलाली और मुज़फ़्फ़रपुर के बीच सप्ताह में 3 दिन चल रही है. किसान रेल को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और दिनांक 2.10.2020 तक 19 ट्रिप से 5,223 टन माल का परिवहन किया गया है.

किसान रेल में अनार, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, नींबू, आइस्ड फिश जैसे माल का परिवहन किया जा रह है. अनार 2,039 टन, मिक्स सब्जियां 1,303 टन और अन्य वस्तुओं का परिवहन किया गया है.

मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ऐ. के. सिंह ने बताया की, ' सोलापुर मंडल के सांगोला, मोडलिंब, बेलवंडी, बेलापुर और कोपरगाँव स्टेशनों पर पीओएस मशीनों की स्थापना के साथ किसान रेल में कृषि उपज की बुक करने की एक नई सुविधा भी पेश की गई है, जिससे व्यवसाय और त्वरित लेनदेन में आसानी और समय की काफ़ी बचत होती है. किसानों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है. हम मिलकर कोरोना लड़ सकते हैं.

किसान रेल सेवा को पसंद की गई पीयूष गोयल ने कहा कि किसान रेल सेवाओं को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. रेलवे और कृषि मंत्रालय किसान रेल गलियारों को संस्थागत रूप देने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि फलों और सब्जियों के लिए उसे मौसम अनुकूल बना सकें. "हम कृषि मंत्रालय के साथ चर्चा कर रहे हैं. गोदामों को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे कृषि उपज के अपव्यय की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.” उन्होंने कहा, “जल्दी खराब हो जाने वाली चीजों के परिवहन के लिए लिए शीतानुकूल रेलवे कोच शुरू करने के लिए हम कृषि मंत्रालय के साथ चर्चा कर रहे हैं. गोदामों को विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे कृषि उपज के अपव्यय की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.” पहली किसान रेल को महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के लिए झंडी दिखा कर रवाना किया गया. नागपुर से देश के विभिन्न भागों में संतरे के परिवहन के लिए नागपुर से किसान रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है, क्योंकि नारंगी मौसम शुरू हो गया है.
Tags:

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget