एक्सप्लोरर

लंदन में भारतीय हाई कमीशन परिसर में खालिस्तान समर्थकों का हंगामा, भारत ने ब्रिटिश राजनयिक को किया तलब

Britain Khalistan Supporters Protest: खालिस्तान समर्थकों के हंगामे के बाद भारत ने दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमिश्नर को तलब किया है. 

Indian High Commission Britain Protest: वारिस पंजाब दे चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद ब्रिटेन में हंगामा हुआ है. रविवार (19 मार्च) को खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय हाई कमीशन के परिसर में हंगामा किया.

इस घटना को लेकर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के उप-प्रमुख को तलब किया. उच्चायुक्त एलेक्स एलिस इस समय दिल्ली से बाहर हैं.

विदेश मंत्रालय ने एक कड़े बयान में कहा कि भारत को ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन सरकार की बेरूखी देखने को मिली है, जो अस्वीकार्य है.

ब्रिटेन के राजदूत ने की निंदा

हाई कमीशन के बाहर खालिस्तान समर्थकों के हंगामे की भारत में ब्रिटेन के राजदूत एलेक्स एलिस ने निंदा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह पूरी तरह अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि मैं ब्रिटेन में भारतीय हाई कमीशन के लोगों और परिसर में आज के शर्मनाक कृत्य की निंदा करता हूं. 

भारत ने कड़ा विरोध दर्ज किया

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ब्रिटेन से सुरक्षा व्यवस्था की गैरमौजूदगी के लिए स्पष्टीकरण की मांग की गई, जिससे ये तत्व उच्चायोग परिसर में दाखिल हुए.’’ 

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि ब्रिटेन सरकार आज की घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान, गिरफ्तारी और मुकदमा चलाने के लिए तत्काल कदम उठाएगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगी.’’. 

अमृतपाल सिंह पर पुलिस का एक्शन

गौरतलब कि पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार को ऑपरेशन शुरू किया था. पुलिस ने उसके कई साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अमृतपाल भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

अमृतपाल सिंह पर अजनाला थाने में हमला करने, हेट स्पीच और अवैध हथियार रखने को लेकर एफआईआर दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें- 

सलमान खान को मिला धमकी भरा मेल, मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी
CJP के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का अहम कदम, सरकार और CBI को नोटिस
CJP के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का अहम कदम, सरकार और CBI को नोटिस

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget