एक्सप्लोरर

Targeted Killing: कश्मीरी पंडित भाईयों पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी KFF ने ली, एक की गई है जान

Lashkar-e-Taiba: शोपियां में तिरंगा रैलियों में लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने वाले कश्मीरी पंडित सुनील भट हत्याकांड की जिम्मेदारी लश्कर की शाखा कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स आतंकी संस्था ने ली है

Kashmiri Pandit Murder Case: लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स आतंकी संस्था ने कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट की मौत के कुछ घंटों बाद एक बयान जारी किया है. जिसके माध्यम से आतंकी संस्था ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है. पत्र के माध्यम से कहा गया है कि लोगों को तिरंगा रैली में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने वाले कश्मिरी पंडित भाइयों को निशाना बनाया गया. संगठन के कैडर ने शोपियां के चोटिगम इलाके  बसने वालों के खिलाफ एक ऑपरेशन चलाया. जिसके तहत कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट का सफाया कर दिया गया है. उनका भाई गंभीर रूप से घायल है. ये दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में इनपुट बनाने में एजेंसियों के मुख्य सदस्य थे. यह लोगों को तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहे थे. संगठन का कहना है कि पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है कि कश्मीर के जनसांख्यिकीय परिवर्तन में शामिल होने वाले कश्मीरी पंडित अथवा गैर-स्थानीय को ऐसे हत्याकांड का सामना करना पड़ेगा.

सेब के बागान में हुआ हमला

कश्मीरी पंडित भाइयों पर सेब के बागान में हमला हुआ था. शोपियां के चोटीगाम गांव में सेब के बागान कश्मीरी पंडित सुनील कुमार और पिंटू कुमार कुछ काम कर रहे थे. तभी आतंकियों ने हमला कर दिया. हमले के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है.

आठ महीनों में अब तक हो चुकी हैं 27 हत्याएं

कश्मीर में आतंकियों द्वारा लगातार आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है. पिछले आठ महीने में अब तक 27 लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं. आतंकियों की टारगेट किलिंग का शिकार बने लोगों में कश्मीरी पंडितों के अलावा सुरक्षाकर्मी और मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हैं. ज्यादातर हिंदू समुदाय के लोग मारे गए हैं. सात पुलिसकर्मी आतंकियों का निशाना बने हैं. राजस्थान की एक बैंक मैनेजर और बिहार के तीन मजदूर भी मृतकों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

शहीद मेजर रोहित का स्मारक बनाने में नाकाम रहा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, परिवार और चाहने वालों ने निकाला कैंडल मार्च

Mukesh Ambani Threat: अंबानी परिवार को अफजल गुरु के नाम से धमकी देने वाले को कोर्ट ने 20 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget