एक्सप्लोरर

Ramayana Quiz: ऑनलाइन रामायण क्विज में दो मुस्लिम छात्रों ने मारी बाजी, प्रतियोगिता जीतने के बाद दिया ये संदेश

Ramayana Online Quiz: रामायण (Ramayana) महाकाव्य पर क्विज का आयोजन केरल (Kerala) के मलप्पुरम में किया गया था. इस क्विज में 5 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया है, जिसमें से दो मुस्लिम छात्र हैं.

Kerala Online Ramayana Quiz: भारत में विविधता में एकता के कई उदाहरण मिल जाते हैं. इस देश में कई धर्म और संप्रदायों से जुड़े लोग आपसी एकता बनाकर सदियों से रहते आए हैं. केरल (Kerala) के मलप्पुरम के दो मुस्लिम छात्रों ने ऑनलाइन रामायण प्रतियोगिता (Online Ramayana Quiz) जीतकर लोगों को काफी हैरान कर दिया है. इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक भी माना जा रहा है. ऑनलाइन रामायण प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले विजेताओं के नाम मोहम्मद जाबिर पीके (Mohammed Jabir PK) और मोहम्मद बसीथ एम (Mohammed Basith M) है.

रामायण महाकाव्य पर क्विज का आयोजन केरल के मलप्पुरम में प्रकाशक कंपनी डीसी बुक्स की ओर से किया गया था. इस क्विज में 5 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया है, जिसमें से दो मुस्लिम छात्र हैं. अलग-अलग क्षेत्रों के लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं.

रामायण क्विज में मुस्लिम छात्रों ने मारी बाजी

केरल के मलप्पुरम के दो मुस्लिम छात्रों ने ऑनलाइन रामायण प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मोहम्मद बसीथ एम और मोहम्मद जाबिर पीके दोनों ही उत्तरी केरल जिले के वलांचेरी में केकेएसएम इस्लामिक एंड आर्ट्स कॉलेज (KKSM Islamic And Arts College) के छात्र हैं. विजेता छात्रों ने बताया कि वो काफी कम उम्र से ही से महाकाव्य के बारे में समझ रखते थे. वाफी पाठ्यक्रम में शामिल होने के बाद रामायण और हिंदू धर्म के बारे में गहराई से पढ़ना और समझना शुरू किया, जिसके पाठ्यक्रम में सभी प्रमुख धर्मों की शिक्षाएं हैं.

रामायण की कई चौपाइयां कंठस्थ

रामायण को लेकर क्विज प्रतियोगिता में 1000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई-अगस्त के बीच किया गया था. मोहम्मद बसीथ एम को रामायण की कई चौपाइयां कंठस्थ याद हैं. आयोध्या कांड की चौपाई उनका पसंदीदा है, जिसमें लक्ष्मण के क्रोध और अराध्य राम की ओर से साम्राज्य की महत्वहीनता की व्याख्या का जिक्र है. महाकाव्य के मलयालम संस्करम को भी धाराप्रवाह और मधुर रूप से प्रस्तुत करते हैं. 

'रामायण के संदेश से प्रेरणा लेने की जरूरत'

रामयण क्विज प्रतियोगिता (Ramayana Quiz Competition) जीतने वाले मोहम्मद जाबिर (Mohammed Jabir PK) ने कहा कि सभी भारतीयों को रामायण (Ramayana) और महाभारत महाकाव्यों को पढ़ना और सीखना चाहिए क्योंकि वे देश की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का हिस्सा हैं. मेरा मानना ​​है कि इन ग्रंथों को सीखना और समझना हमारी जिम्मेदारी है. भगवान राम (Lord Ram) धार्मिकता, सहनशीलता और शांति के अवतार हैं. मुस्लिम छात्रों का कहना है कि ऐसे महान गुण हर इंसान का हिस्सा होना चाहिए. हमें राम जैसे पात्रों और रामायण जैसे महाकाव्यों के संदेश से प्रेरणा लेने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:

Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' अभियान में पंजाब का मलेरकोटला दे रहा अहम योगदान, मुस्लिम महिलाएं गर्व के साथ बना रहीं झंडा

'बढ़ती आबादी के चलते नहीं नसीब हो रही बुनियादी सुविधाएं', जनसंख्या नियंत्रण कानून की याचिका पर SC का नोटिस

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget