केरल में बाढ़ की स्थिति को देखकर फूट-फूट कर रोने लगे विधायक साजी चेरियन

तिरुवनंतपुरम: केरल में बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी लगभग 50,000 लोग फंसे हुए हैं. इस बीच केरल के सीपीआई(एम) विधायक साजी चेरियन केरल के हालात को देखते भावुक हो गए और कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोने लगे. एक टीवी कार्यक्रम में पहुंचे साजी ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई कि यहां हेलिकॉप्टर की जरुरत है. नेवी के मदद की जरुरत है और एअरलिफ्टिंग ही एक मात्र विकल्प है. अगर फौरन मदद नहीं मिली तो 50,000 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे.
इस बीच बाढ़ और बारिश के बाद बनी स्थिति का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल पहुंच चुके हैं. वे कोच्चि में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. पीएम आज केरल के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे. केरल के कुल 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और अभी तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है.
Media reports of PM Narendra Modi’s aerial survey being cancelled not yet confirmed, PM currently chairing a meeting in Kochi with CM Pinarayi Vijayan, Union Minister KJ Alphons and other officials #Keralafloods pic.twitter.com/f0sR8LGMFZ
— ANI (@ANI) August 18, 2018
#WATCH: Rapid Action Force (RAF) personnel distribute relief material to stranded people in flood affected Palakkad's Mangalam Dam village. #KeralaFloods pic.twitter.com/2WvqDsflrn
— ANI (@ANI) August 18, 2018
एनडीआरएफ कर्मियों के अलावा सेना, नौसेना, वायुसेना के कर्मियों ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में अपने-अपने घरों की छतों, ऊंचे स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने का कार्य शुरू किया. ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ों के दरकने के कारण चट्टानों के टूटकर नीचे सड़क पर गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गयीं जिससे वहां रहने वालों और गांवों में बचे लोगों का संपर्क बाकी की दुनिया से कट गया.
केरल में बाढ़ की तबाही का हवाई जायजा लेने PM मोदी कोच्चि पहुंचे, अब तक 324 लोगों की मौत
Source: IOCL























