एक्सप्लोरर

केरल के गवर्नर की शॉल में लगी आग, बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे

इस घटना के बाद गवर्नर आरिफ खान ने कहा कि मैं ठीक हूं. राज्यपाल ने केरल के पलक्कड़ में स्थित सबरी आश्रम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे.

केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्‍मद खान मंगलवार (1 अक्टूबर) को पलक्कड़ में एक हादसे का शिकार होते-होते बच गए. पलक्कड़ में एक कार्यक्रम के दौरान आरिफ मोहम्मद खान की शॉल में गलती से आग लग गई. गनीमत ये रही कि उनके बगल में खड़े एक शख्स ने शॉल में आग लगते ही देख लिया.

इस घटना के बाद गवर्नर आरिफ खान ने कहा कि मैं ठीक हूं. राज्यपाल ने केरल के पलक्कड़ में स्थित सबरी आश्रम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे. शॉल में आग लगने की ये घटना आश्रम के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम के दौरान हुई. 

'पूरी तरह सुरक्षित हूं'- केरल के राज्यपाल

केरल के गवर्नर हादसे के बाद कहा कि उन्‍हें कुछ नहीं हुआ, वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं. आश्रम के शताब्दी समारोह के समापन समारोह ये दुर्घटना उस समय हुई, जब आरिफ मोहम्मद खान महात्मा गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ाने के बाद बगल में दीप जलाने के लिए मुड़े.

इस दौरान उनके शॉल में आग लग गई. हालांकि, उनके पास में ही खड़े आयोजकों में से एक ने आग की लपटों के देखकर तुरंत उसे बुझाने में लग गए. आयोजकों ने आग से संभावित दुर्घटना होने से पहले ही उसे बुझा दिया. अगर ऐसा नहीं होता तो बड़ा हादसा होने की संभावना थी.

शख्स ने करी हाथों से आग बुझाने की कोशिश

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्‍स शॉल में आग लगते ही उसे राज्यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान के कंधे से खींच लेते हैं. संभावना है कि इस दौरान शख्स के हाथ आग से जल गए हों. दरअसल, उस शख्स ने अपने हाथों से आग बुझाने की कोशिश की थी. हादसा होने के बाद राज्यपाल ने अपने ठीक होने की बात कही.

आरिफ मोहम्मद खान इस हादसे में बाल-बाल बचने के बाद कार्यक्रम से गए नहीं, बल्कि उन्होंने पूरे कार्यक्रम में हिस्सा लिया. जब कार्यक्रम खत्म हो गया, वो तब वहां से बाहर निकले. सोशल मीडिया पर लोग दुर्घटना से बचाने के लिए उस शख्स की काफी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

भारत पेजर ब्लास्ट जैसे हमलों से बचने के लिए कितना तैयार? आर्मी चीफ ने बता दिया पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget