एक्सप्लोरर

भारत पेजर ब्लास्ट जैसे हमलों से बचने के लिए कितना तैयार? आर्मी चीफ ने बता दिया पूरा प्लान

Pager Blast: लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट पर पूरी दुनिया हैरान हैं. वहीं, भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

Indian Army: 17 सितंबर को लेबनान में हजारों पेजर एक साथ फट गए थे. इसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 4000 लोग घायल हो गए थे. इस ब्लास्ट ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह हमला इजरायल ने हिजबुल्लाह के लड़ाकों को मारने के लिए किया था. हालांकि इजरायल ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

इसी बीच पेजर को लेकर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं. माना जा रहा है कि अब पेजर पहले जितने सुरक्षित नहीं हैं. इसी बीच पेजर हमले को लेकर भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक बड़ा बयान दिया है. 

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कही ये बात

इजरायल के पेजर को बम बनाने को लेकर किए गए सवाल पर भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, 'जिस पेजर की आप बात कर कर रहे हैं, वो ताइवान की एक कंपनी है, जो हंगरी की कंपनी को अप्लाई करती थी. इसके बाद हंगरी की कंपनी इन्हें बनाती थी. इसके बीच में इजरायल ने जो शेल की कंपनी बनाई थी, वो उनका मास्टरस्ट्रोक था. 

उन्होंने आगे कहा, "इस तरह की तैयारी के लिए आपको सालों की जरूरत होती है. इससे पता चलता है कि उन्हें पता था और वो इसके लिए तैयार थे. युद्ध तब शुरू नहीं होता है, जब आप लड़ना शुरू करते हैं. युद्ध तब शुरू होता है, जब आप प्लानिंग करते हैं. यह सबसे ज्यादा जरूरी है. 

भारत की तैयारी को लेकर दिया जवाब

जब उनसे पूछा गया कि भारत ऐसे हमलों से बचने के लिए क्या कर रहा है तो उन्होंने कहा, "अगर आप हमारी बात करते हैं तो हम सप्लाई चेन में रुकावट, अवरोध जैसी चीजों पर सतर्क रहना होगा. हमें अलग-अलग स्तरों पर निरीक्षण करना होगा. फिर चाहे वो तकनीकी स्तर पर हो या मैन्युअल हो, ताकि हम सुनिश्चित कर सकें कि हमारे मामले में ऐसी चीजें न दोहराई जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget