एक्सप्लोरर

Kerala News: माकपा कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सीएम आवास के पास बंद कमरे में था छिपा

Kerala Crime News: पुलिस ने माकपा कार्यकर्ता पुन्नोल हरिदासन की हत्या के मुख्य आरोपी 38 वर्षीय निजिलदास को प्रशांत के घर से गिरफ्तार किया.

Kerala Latest News: सत्तारूढ़ माकपा के एक कार्यकर्ता की हाल में हुई हत्या के आरोपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह उत्तरी केरल के इस जिले में मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के आवास के समीप स्थित बंद पड़े मकान में छिपा मिला. पुलिस ने माकपा कार्यकर्ता पुन्नोल हरिदासन की हत्या के मुख्य आरोपी 38 वर्षीय निजिलदास को प्रशांत के घर से गिरफ्तार किया. प्रशांत कुछ समय से खाड़ी देश में काम कर रहा है. वह कथित तौर पर माकपा का पूर्व समर्थक है.

पुलिस ने अपने घर में हत्यारोपी को पनाह देने के लिए प्रशांत की पत्नी और निजिलदास की दोस्त रेशमा को भी गिरफ्तार किया है. यह मकान पिनरायी में पंडयालमुक्कु में स्थित है. रेशमा उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षिका है. रेशमा अपने पति के विदेश जाने के बाद से एक अन्य घर में रह रही थी और पिनरायी वाले मकान में ताला लगा दिया था.

हरिदास की हत्या के बाद से ही निजिलदास फरार था

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरिदास की हत्या के बाद से ही निजिलदास फरार था. उसके बाद वह कई स्थानों पर ठहरा और उसने रेशमा से छिपने के लिए किसी जगह का बंदोबस्त करने को कहा. ऐसा संदेह है कि आरोपी 17 अप्रैल से पिनरायी में रह रहा था. यह खबर आने के बाद गत रात मकान पर देसी बम फेंके गए. अज्ञात लोगों ने मकान की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और बाद में मकान पर दो बम फेंके.

प्रशांत और उसका परिवार माकपा का समर्थक था

इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता के मुख्यमंत्री के आवास के बेहद नजदीक छिपे होने की खबर ने स्थानीय माकपा कार्यकर्ताओं को हैरत में डाल दिया है. सत्तारूढ़ दल के पिनरायी के स्थानीय सचिव के. राजन ने मीडिया से कहा कि प्रशांत और उसका परिवार माकपा का समर्थक था. हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को नहीं पता कि उनके घर पर किसने बम फेंके.

इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने के बाद माकपा के जिला सचिव एम वी जयराजन ने स्पष्ट किया कि यह 'तथ्यात्मक तौर पर गलत' है कि माकपा परिवार ने हत्यारोपी को शरण दी. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत और रेशमा के आरएसएस से करीबी संबंध थे और प्रशांत ने विदेश जाने से पहले कई मुद्दों पर दक्षिणपंथी संगठन का कड़ा समर्थन किया था.

Jahangirpuri Violence: क्या झूठ बोल रहा है नाबालिग का परिवार? बोन टेस्ट कराने के लिए कोर्ट जाएगी दिल्ली पुलिस

Hanuman Chalisa Controversy: महाराष्ट्र में घमासान, शिवसैनिकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, नवनीत राणा बोलीं- 'मुझे कोई रोक नहीं सकता, हनुमान चालीसा पढूंगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget