एक्सप्लोरर

Kerala Politics: अब दक्षिण में भी चटक रहा इंडिया गठबंधन! CPIM सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने की तैयारी में कांग्रेस

Kerala Congress Protest: कांग्रेस ने यह मार्च केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ ‘जन आंदोलन’ के रूप में शुरू किया है. यह यात्रा अगले तीन हफ्तों में केरल के 14 जिलों को कवर करेगी.

Kerala Congress Statewide Protest March: उत्तर के बाद अब दक्षिण में भी इंडिया गठबंधन में दरार नजर आने लगी है. यहां कांग्रेस ने शुक्रवार (9 फरवरी) को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुधाकरन और विपक्षी नेता वीडी सतीसन की अगुवाई में राज्यव्यापी विरोध मार्च शुरू किया. एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कासरगोड में मार्च को हरी झंडी दिखाई. कांग्रेस ने यह मार्च केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ ‘जन आंदोलन’ के रूप में शुरू किया है. 

कांग्रेस की यह यात्रा अगले तीन हफ्तों में केरल के 14 जिलों को कवर करेगी. कासरगोड में वीडी सतीसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि “समराग्नि (विरोध की लौ)” केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ है. इस दौरान हम आम लोगों से मिलने जा रहे हैं, जो केंद्र और राज्य सरकारों की गलत नीतियों से प्रभावित हैं.

'लोगों को करेंगे जागरूक'
सतीसन ने आगे कहा कि केरल राज्य का सोशल वेलफेयर सेक्टर बिखर गया है. हम ऐसे लोगों से मिलेंगे जो ध्वस्त वेलफेयर सिस्टम के शिकार हैं. अपने इस मार्च के दौरान हम धर्म के आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण करने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिश के खिलाफ भी लोगों को जागरूक करेंगे."

कांग्रेस ने सीएम विजयन पर उठाए सवाल
सतीसन का कहना है कि यह यात्रा फासीवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ कांग्रेस के कड़े अभियान को दर्शाएगी.' वहीं, इस यात्रा का उद्घाटन करते हुए के. सी. वेणुगोपाल ने कहा ''यह यात्रा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को बेनकाब करने के लिए है. सीएम विजयन बीजेपी के खिलाफ नहीं हैं. वह अपनी कुर्सी बचाने और अपने प्रियजनों को बचाने के लिए भाजपा से समझौता करने को तैयार हैं. विजयन के पास राज्यपाल से लड़ने का कोई नैतिक आधार नहीं है. पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) का जो हाल हुआ, वही हाल विजयन के नेतृत्व वाली पार्टी का केरल में होगा. आगामी लोकसभा चुनावों में केरल की जनता सभी 20 सीटों पर यूडीएफ उम्मीदवारों का यरन करेगी. केरल में भारतीय जनता पार्टी का खाता नहीं खुलेगा.''

ये भी पढ़ें

Himachal Pradesh: हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, प्रदेश भर में शोक की लहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget