एक्सप्लोरर

जब पांडवों से नाराज होकर काशी से केदारनाथ आए थे भोलेनाथ, भीम ने पकड़ ली थी 'बाबा' की पीठ- पढ़ें 10 रोचक कहानियां

केदारनाथ मंदिर शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर है. यह मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य में मंदाकिनी नदी के पास गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला पर स्थित है. इस आर्टिकल में जानिए केदारनाथ से जुड़ी 10 रोचक कहानियां.

Kedarnath Dham Stories: देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में केदारनाथ धाम सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बसा है. ये धाम मंदाकिनी नदी के किनारे 3581 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. ये उत्तराखंड का सबसे विशाल शिव मंदिर है. जो पत्थरों के शिलाखंडों को जोड़कर बनाया गया है. ये ज्योतिर्लिंग त्रिकोण आकार का है और इसकी स्थापना के बारे में कहा जाता है कि हिमालय के केदार श्रृंग पर भगवान विष्णु के अवतार नर और नारायण ऋषि तपस्या करते थे. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भोलेनाथ प्रकट हुए और उन्हे ज्योतिर्लिंग के रूप में सदा वास करने का वरदान दिया.

12 ज्योतिर्लिगों में सर्वोच्च है केदारनाथ धाम

केदारनाथ में शिव का रुद्ररूप निवास करता है, इसलिए इस संपूर्ण क्षेत्र को रुद्रप्रयाग कहते हैं. केदारनाथ का मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के रुद्रप्रयाग नगर में है. यहां भगवान शिव ने रौद्र रूप में अवतार लिया था. केदारनाथ धान को देश के बारह ज्योतिर्लिगों में सर्वोच्च माना जाता है. मानो स्वर्ग में रहने वाले देवताओं का मृत्युलोक को झांकने का यह झरोखा हो. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बारह ज्योतिर्लिंगों में केदार का ज्योतिर्लिंग सबसे ऊंचे स्थान पर है.

किसने की मंदिर की स्थापना?

केदारनाथ मंदिर एक छह फीट ऊंचे चौकोर चबूतरे पर बना हुआ है. मंदिर में मुख्य भाग मंडप और गर्भगृह के चारों ओर घूमने के लिए रास्ता है. बाहर प्रांगण में नंदी बैल वाहन के रूप में विराजमान हैं. मंदिर का निर्माण किसने कराया, इसका कोई प्रामाणिक उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इसकी स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी. केदारनाथ पहुंचने के लिए गौरीकुण्ड से 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है.

तीन भागों में बंटा है मंदिर

बाबा केदार का ये धाम कात्युहरी शैली में बना हुआ है. इसके निर्माण में भूरे रंग के बड़े पत्थरों का प्रयोग में किया गया है. मंदिर की छत लकड़ी की बनी हुई है, जिसके शिखर पर सोने का कलश है. मंदिर को तीन भागों में बांटा गया है पहला - गर्भगृह, दूसरा - दर्शन मंडप, जहां पर दर्शनार्थी एक बड़े प्रांगण में खड़े होकर पूजा करते हैं और तीसरा - सभा मंडप, इस जगह पर सभी तीर्थ यात्री जमा होते हैं.

6 महीने खुलता है, 6 महीने बंद रहता है

भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए ये मंदिर केवल 6 महीने ही खुलता है और 6 महीने बंद रहता है. ये मंदिर वैशाखी के बाद खोला जाता है और दीपावली के बाद पड़वा बंद किया जाता है. मंदिर का कई बार जीर्णोद्धार किया गया है. भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ मंदिर, चार धाम तीर्थ यात्रा सर्किट का एक हिस्सा है. मंदिर के पीछे, केदारनाथ शिखर, केदार गुंबद और अन्य हिमालय की चोटियां हैं. इस क्षेत्र का ऐतिहासिक नाम केदार खंड हैं.

दर्शन से मोक्ष प्राप्ति की मान्यता

मान्यता है समूचा काशी, गुप्तकाशी और उत्तरकाशी क्षेत्र शिव के त्रिशूल पर बसा है. यहीं से पाताल और यहीं से स्वर्ग जाने का मार्ग है. शिव पुराण के अनुसार मनुष्य यदी बदरीवन की यात्रा करके नर तथा नारायण और केदारेश्वर शिव के स्वरूप का दर्शन करता है, तो उसे मोक्ष प्राप्त हो जाता है.

यात्रा में मृत्यु होने पर मुक्ति की मान्यता

ऐसा मनुष्य जो केदारनाथ ज्योतिर्लिंग में भक्ति-भावना रखता है और उनके दर्शन के लिए अपने स्थान से प्रस्थान करता है. लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो जाती है, जिससे वह केदारेश्वर का दर्शन नहीं कर पाता है तो समझना चाहिए कि निश्चित ही उस मनुष्य की मुक्ति हो गई.

सबसे पहले पांडवों ने बनवाया था केदारनाथ मंदिर

ऐसा कहा जाता है कि केदारनाथ में मौजूद ज्योतिर्लिंग आधा है और इसे पूर्ण बनाता है नेपाल में मौजूद पशुपतिनाथ मंदिर का शिविलिंग. ऐसा भी कहा जाता है कि केदारनाथ का मंदिर सबसे पहले पांडवों ने बनवाया था, मगर ठंडा स्थान होने की वजह से यहां बना मंदिर और शिवलिंग दोनों ही बर्फ के नीचे दब गए थे. इसके बाद इस मंदिर का निर्माण आदिशंकराचार्य ने भी करवाया था. मंदिर के पीछे ही आदिशंकराचार्य ने समाधि भी ली थी. इसके बाद 10वीं शताब्दी में मालवा के राजा भोज ने इस मंदिर को दोबारा बनवाया.

पांडवों से छिप रहे थे भगवान शिव

ऐसी मान्यता है कि द्वापर काल में जब पांडवों ने महाभारत का युद्ध जीत लिया था. तब उन्हें इस बात की ग्लानि हो रही थी कि उन्होंने अपने भाइयों, सगे-संबंधियों का वध किया है. उन्होंने बहुत पाप किया है इसे लेकर वो बहुत दुखी रहा करते थे. इन पापों से मुक्ति के लिए पांडवों ने भगवान शिव के दर्शन के लिए काशी पहुंचे, लेकिन इस बात का पता जब भोलेनाथ को चला तो वो नाराज होकर केदारनाथ चले गए और फिर पांडव भी भोलेनाथ के पीछे-पीछे केदारनाथ पहुंच गए. भगवान शिव पांडवों से बचने के लिए बैल का रूप धारण कर बैल की झुंड में शामिल हो गए और तब भीम ने अपना विराट रूप धारण कर दो पहाड़ों पर अपना पैर रखकर खड़े हो गए. सभी पशु भीम के पैरों के नीचे से चले गए, परंतु भगवान शिव अंतर्ध्यान होने ही वाले थे कि भीम ने भोलेनाथ की पीठ पकड़ ली.

केदारनाथ को पंचकेदार भी कहा जाता है

ऐसी मान्यता है कि जब भगवान शंकर नंदी बैल के रूप में प्रकट हुए थे तो उनका धड़ से ऊपरी भाग काठमांडू में प्रदर्शित हुआ था और वहां अब पशुपतिनाथ का प्रसिद्ध मंदिर है. भगवान शिव की भुजाएं तुंगनाथ में, भगवान शिव का चेहरा रुद्रनाथ में, नाभि मदमदेश्वर में और भगवान शंकर की जटाएं कल्पेश्वर में प्रकट हुई थी. इन्हीं खास वजहों से श्री केदारनाथ को पंचकेदार भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें- केदारनाथ में आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम

ये भी पढ़ें- Trade Deal with UK: ब्रिटेन के साथ बिजनेस की बातचीत पटरी पर, वहां राजनीतिक उठापटक का करना होगा इंतजार- पीयूष गोयल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget