एक्सप्लोरर

PM Modi Kedarnath Visit: केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास- ये है पूरा शेड्यूल

PM Narendra Modi Kedarnath Visit: प्रधानमंत्री आज उत्तराखंड के दौरे हैं, जहां वो कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं. सबसे पहले वो केदारनाथ में पूजा अर्चना करेंगे.

Narendra Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं. पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं. जिसके बाद वो वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इसके मद्देनजर केदारनाथ-बद्रीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं.

प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर जहां अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं उनके आगमन से दोनों धामों के तीर्थ पुरोहित और वहां मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित हैं. केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों मंदिरों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है. प्रधानमंत्री सुबह करीब नौ बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद वह आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे.

विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

सुबह करीब 9:25 बजे प्रधानमंत्री मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसके बाद, प्रधानमंत्री बद्रीनाथ पहुंचेंगे, जहां करीब 11:30 बजे वह श्री बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. दोपहर 12 बजे वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. दोपहर 12:30 बजे माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वह अराइवल यानी आगमन प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें.

केदारनाथ रोपवे का करेंगे उद्घाटन

केदारनाथ रोपवे लगभग 9.7 किलोमीटर लंबा होगा. यह गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा, जिससे दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से कम होकर लगभग 30 मिनट का रह जाएगा. हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा. यह लगभग 12.4 किलोमीटर लंबा होगा और यात्रा समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक सीमित कर देगा. यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जो फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है. इस रोपवे को लगभग 2430 करोड़ रुपये की संचयी लागत से विकसित किया जाएगा. यह परिवहन का एक पर्यावरण अनुकूल साधन होगा, जो आवागमन को सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करेगा.

इस अहम बुनियादी ढांचे का विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी और साथ ही साथ रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे. इस यात्रा के दौरान करीब 1000 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा. दो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं - माणा से माणा पास (एनएच - 07) और जोशीमठ से मलारी (एनएच107बी) तक - हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों में हर मौसम में सड़क संपर्क प्रदान करने की दिशा में एक और कदम साबित होंगी. कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के अलावा, ये परियोजनाएं रणनीतिक दृष्टि से भी फायदेमंद साबित होंगी.

केदारनाथ का शिड्यूल

वह सुबह करीब 8:30 बजे श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे.

 प्रधानमंत्री सुबह करीब 9 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे.

इसके बाद वह आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे.

सुबह करीब 9:25 बजे प्रधानमंत्री मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

बद्रीनाथ का शिड्यूल

इसके बाद, प्रधानमंत्री बद्रीनाथ पहुंचेंगे, जहां करीब सुबह 11:30 बजे वह श्री बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे.

दोपहर 12 बजे वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

दोपहर 12:30 बजे माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

 इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वह अराइवल यानी आगमन प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें.

रात को पीएम मोदी विश्राम बद्रीनाथ में ही करेंगे. 22 अक्टूबर की सुबह वह सुबह 7.15 बजे होटल से कार द्वारा हेलीपैड के लिए निकलेंगे और सुबह 7.25 बजे हेली से देहरादून के लिए रवाना.

ये भी पढ़ें: PM Modi Kedarnath Visit Live: आज पीएम मोदी जाएंगे केदारनाथ, आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल का भी करेंगे दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राष्ट्रपति के रुख से आश्चर्यचकित हूं', ज्ञापन सौंपने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया
'राष्ट्रपति के रुख से आश्चर्यचकित हूं', ज्ञापन सौंपने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया
CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
Live: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget