एक्सप्लोरर

'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद नए साल पर 'हाथ से हाथ जोड़ो' कार्यक्रम आयोजित करेगी कांग्रेस- केसी वेणुगोपाल

Bharat Jodo Yatra: कांंग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' ऐतिहासिक यात्रा है, इसके बाद नए साल पर, 26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 2023 में कश्मीर जाकर खत्म होगी. इस बीच, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' देश में सबसे बड़े आंदोलनों में से एक के रूप में उभरी है और इसका सही दिशा में फॉलो-अप जरूरी है. इसलिए कांग्रेस संचालन समिति ने 26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो' कार्यक्रम को आयोजित करने का फैसला किया है. वेणुगोपाल के अनुसार, नया कार्यक्रम जमीनी स्तर पर दो महीने का एक विशाल अभियान होगा.

के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर दो महीने तक लगातार पदयात्रा निकाली जाएगी, जबकि राज्य इकाइयां यात्रा के लिए प्रत्येक ब्लॉक के लिए दो नेताओं को नियुक्त करेंगी. यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में की जाएगी, लेकिन दो यात्रा का नेतृत्व करने के लिए राज्य इकाई द्वारा प्रतिनियुक्त नेता वहां होंगे.

इसके साथ ही ग्राम-स्तरीय 'सभा' (बैठकें) होंगी और गांवों में प्रभावशाली लोगों के साथ बातचीत और बड़े पैमाने पर जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे. वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में एक दिन के लिए राज्यों की राजधानियों में एक अलग महिला यात्रा निकाली जाएगी.

योग्यता और निष्ठा के आधार पर चुने जाएंगे नए पदाधिकारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के पूर्ण अधिवेशन से पहले नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए मानदंड तय किए हैं. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, पिछले हफ्ते हुई एक बैठक में उन्होंने कहा था कि पार्टी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए योग्यता और पार्टी के प्रति वफादारी ही मानदंड होना चाहिए. 

खरगे ने कहा कि इसके लिए हर छह महीने में प्रदर्शन से संबंधित समीक्षा होनी चाहिए और यदि कोई पार्टी पदाधिकारी पार्टी के काम के मुकाबले कम या निष्क्रिय पाया जाता है, तो उसे बदल दिया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट के आसपास रहने वालों के लिए बुरी खबर! 2023 में भी नहीं मिल पाएगा 5G इटंरनेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget