एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: खुद के हुनर की बदौलत दुनिया में बजाया डंका, डिजिटल आर्ट के सहारे कश्मीर की लड़की ने बनाई अलग पहचान

Kashmiri Girl: अस्मा ने जब सोशल मीडिया पर अपने आर्ट के बारे में पोस्ट करना शुरू किया तो कई देशों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे उसकी कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान और प्रसिद्धि मिली.

Kashmiri Girl Asma Mir: कश्मीर की रहने वाली डिजिटल कलाकार अस्मा मीर अपनी कला से ग्लोबल मंच पर धूम मचा रही हैं. अस्मा ने कहा कि वह डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल अलग-अलग चीजों और रेखाचित्रों को डिजिटली बनने के लिए करती हैं.

वह कहती है, ''मैंने मैट्रिक तक की शिक्षा एक स्थानीय स्कूल से की. मुझे बचपन से ही आर्ट्स में काफी दिलचस्पी थी. मेरे स्कूल में जो भी चीजें रहती थी, मैं उसका चित्र बनाती थी. कभी-कभी, हमारे शिक्षक हमें अपनी पसंद के चित्र बनाने के लिए कहते थे.'' अस्मा के काम को दुनियाभर से तारीफ मिल रही है.

पेंसिल से बनाती थीं स्केच 

कश्मीर की डिजिटल कलाकार अस्मा ने कहा, "मैं शुरू में पेंसिल से स्केच बनाती थी. बाद में वाटर कलर से. फिर कुछ साल पहले मुझे इस पेशे के बारे में बहुत कुछ पता चला. कुछ समय बाद, मैंने फोन की मदद से फिगर बनाना शुरू किया. मैंने यूट्यूब पर आर्ट के ट्यूटोरियल भी देखे.”

उनके माता-पिता ने शुरुआत में तो उनको सपोर्ट नहीं किया और उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा लेकिन मीर के काम को दूर-दूर तक पहचान मिलती देख और वे खुद के फैसले बदलने के लिए मजबूर हो गए. उन्होंने बेटी के लिए एक आई-पैड और अन्य जरूरी समान खरीदकर उसे सपोर्ट करना शुरू कर दिया. 

बेटी ने डिजिटल आर्ट को चुना

अस्मा के पिता रियाज अहमद मीर ने एएनआई को बताया, ''मैंने देखा कि अस्मा के पास विशेष प्रतिभा है. मैंने उसके जुनून को देखते हुए उसका सपोर्ट किया. मैंने उसे अपनी योजनाओं के साथ काम जारी रखने के लिए कहा. उसने डिजिटल आर्ट को चुना. मैंने उससे कहा कि वह अपने नए पेशे के बारे में बताए ताकि पता चल सके कि कहीं वो अपना समय बर्बाद तो नहीं कर रही है.”

मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया

अस्मा ने जब सोशल मीडिया पर अपने आर्ट के बारे में पोस्ट करना शुरू किया तो उन्हें कई देशों में ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे उनकी कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान और प्रसिद्धि मिली. अस्मा ने कहा, "जैसे-जैसे मेरी दिलचस्पी बढ़ने लगी, मैंने इसके बारे में और सीखना शुरू किया. मैंने और ज्यादा प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया."  

अपनी आर्थिक स्थिति को सही करने के बाद, अस्मा अब खुद को एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा, ''मैंने एक फ्रीलांसर के रूप में काम करना शुरू कर दिया है, जिसके लिए एक iPad खरीदा और काम करना शुरू कर दिया.''

ये भी पढ़ें: COVID-19 In China: कोरोना से तड़प रहे ड्रैगन की मदद करेगा भारत, चीन को देगा दवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget