एक्सप्लोरर

करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए आज से शुरू हो रहा है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस को लेकर फंसा है पेंच

करतारपुर कॉरिडोर जाने के लिए ऑनलाइ रजिस्ट्रेशन का काम आज से शुरू होगा. इस कॉरिडोर का उद्घाटन 8 नवंबर को होगा और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के दिन करतारपुर साहिब जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे.

नई दिल्ली: करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है. करीब चार किलोमीटर लंबे करतारपुर कॉरिडोर का काम सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती से एक सप्ताह पहले 31 अक्टूबर तक हो जाएगा. कॉरिडोर (गलियारा) को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच फीस को लेकर पेंच अब भी फंसा है. पाकिस्तान का कहना है कि हर एक श्रद्धालु से 20 डॉलर यानि करीब 1500 रुपये की फीस लेगा. वहीं भारत ने पाकिस्तान से फीस नहीं लेने का आग्रह किया है.

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है, जोकि डेरा बाबा नानक के समीप सीमा से 4.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह गुरुद्वारा सिखों के लिए काफी पवित्र है, क्योंकि गुरु नानक देव ने अपने जीवन के 18 साल और अपना अंतिम समय भी यहीं बिताया था.

कॉरिडोर के 8 नवंबर को उद्घाटन की संभावना है और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के दिन करतारपुर साहिब जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ सभी 117 विधायक, पंजाब से लोकसभा और राज्यसभा सांसद, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति(एसजीपीसी) के सदस्य और संत समाज के सदस्य और राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

'सरकार निकालेगी समाधान' करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान द्वारा फीस लगाए जाने को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी फीस वहां जाने वाले दर्शनार्थियों को नहीं देनी पड़े. अगर पाकिस्तान फिर भी नहीं मानता है तो सरकार इसका समाधान निकाल लेगी और वहां पर दर्शन करने वालों को किसी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी.

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर गलियारा के मुद्दे को लेकर विपक्षी कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया. उन्होंने कहा कि करतारपुर गलियारा का काम पूरा होने के करीब है और केंद्र गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिये इंतजाम कर रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘करतारपुर गुरुद्वारा को भारतीय भू क्षेत्र में लाने की अक्षमता विभाजन के समय की एक बड़ी गलती थी. ’’ मोदी ने कहा, ‘‘हमारे पवित्र स्थलों के प्रति कांग्रेस का जो रुख रहा, वही रुख जम्मू कश्मीर के प्रति भी उसका रहा.’’ उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में सो रही सरकार ने कश्मीर में स्थिति बदतर कर दी. शुरूआत में ही हमसे हमारे भूक्षेत्र का एक हिस्सा छीन लिया गया और वह पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) हो गया.’’

अमरिंदर सिंह ने 20 डॉलर का शुल्क न लेने की अपील की पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अनुरोध किया है कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले तीर्थयात्रियों से 20 डॉलर का सेवा शुल्क न लिया जाए. अमरिंदर ने ट्वीट किया, “मैं इमरान खान से अपील करता हूँ कि पाकिस्तान सरकार द्वारा करतारपुर साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों पर लगाया गया 20 डॉलर का शुल्क वापस लिया जाए. इस्लामाबाद के इस आचरण से विश्व का सिख समुदाय उनका आभारी रहेगा.”

उन्होंने कहा कि शुल्क, पासपोर्ट की अनिवार्यता और यात्रा से तीस दिन पहले ऑनलाइन सूचना देने जैसी बाध्यताएं तीर्थयात्रियों के सपने सच होने में बाधक होंगी क्योंकि बहुत से तीर्थयात्री गरीब हैं और उनके पास इंटरनेट की सुविधाएं नहीं हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि गलियारे के निर्माण के लिए सहमत होकर पाकिस्तान सरकार ने प्रशंसनीय कार्य किया है जिसके लिए सिख समुदाय उनका आभारी है. उन्होंने कहा कि इमरान खान सरकार को शुल्क भी हटा लेना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शहनवाज हुसैन का तीखा वार
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
बेंगलुरु में CEC ज्ञानेश कुमार का 'मॉक अरेस्ट', SIR के मुद्दे पर सड़कों पर उतरा INDIA ब्लॉक, देखें वीडियो
बेंगलुरु में CEC ज्ञानेश कुमार का 'मॉक अरेस्ट', SIR के मुद्दे पर सड़कों पर उतरा INDIA ब्लॉक, देखें वीडियो

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget