एक्सप्लोरर

Hindu-Muslim Unity: भारत के इस हनुमान मंदिर में मुस्लिम करते हैं पूजा, 150 साल पहले हिंदुओं ने दी थी जिम्मेदारी

Hindu-Muslim Unity: कर्नाटक के एक गांव में मुसलमान हिंदू देवता के मंदिर में पूजा आरती करते हैं. ये सिलसिला तकरीबन 150 सालों से चला आ रहा है.

Hindu-Muslim Unity: कर्नाटक के गडग जिले में एक ऐसा गांव है जहां लोग हिंदू और मुस्लिम एकता की मिशाल पेश कर रहे हैं. लक्ष्मेश्वर के नजदीक एक हनुमान मंदिर की खासियत है कि यहां मुस्लिम लोग पूजा-अर्चना में शामिल रहते हैं. सालों पहले सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए इस मंदिर की स्थापना की गई थी और मुसलमानों को मंदिर में पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान की अनुमति दी गई थी. 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गांव के लोग कोरीकोप्पा में हिंदू और मुस्लिम हमेशा शांतिपूर्वक तरीके से साथ रहते आए हैं, जहां कभी कोई सांप्रदायिक झड़प नहीं हुई है. बता दें सालों पहले कोनेरीकोप्पा, कोंडिकोप्पा और कोरीकोप्पा गांवों के मुहाने पर एक छोटा सा हनुमान मंदिर था. कोनेरिकोप्पा और कोंडिकोप्पा गांव अब अस्तित्व में नहीं है.

हिंदू कर गए पलायन, मुसलमानों ने जारी रखी पूजा

दरअसल अतीत में प्लेग और हैजा फैलने की वजह से लोगों ने इन गांव को छोड़ दिया. जब इन गांवों से लोग पलायन कर गए, तो पास के पुटागांव बदनी गांव के कुछ मुस्लिम परिवारों ने मंदिर में पूजा करना जारी रखा. कुछ समय बाद मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके बाद कोरीकोप्पा गांव के बुजुर्गों ने मंदिर के पूजा-पाठ की जिम्मेदारी मुसलमानों को सौंप दी. ये जिम्मदारी आज भी मुसलमानों के हाथों है और वे इसका पालन कर रहे हैं.

लक्ष्मेश्वर तालुक के रहने वाले मोहम्मद लक्ष्मेश्वर और जिनेश जैन ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि हनुमान मंदिर में पूजा-आरती मुसलमान ही करते हैं. वे कहते हैं, “यह मंदिर अद्वितीय है क्योंकि मुसलमान भगवान हनुमान की पूजा करते हैं. हालांकि हिंदू और जैन... मंदिर में आते हैं लेकिन पूजा और आरती पुटगांव बदनी गांव के मुस्लिम परिवार ही करते हैं.

लक्ष्मेश्वर में रहने वाले पीके बताते हैं कि इस मंदिर में सैकड़ों लोग आते हैं. मंदिर को लेकर वह कहते हैं, “कोरिकोप्पा गांव जो अदारकट्टी-कोंडिकोप्पा रोड पर है, सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है. आसपास के गांवों और अन्य जगहों से सैकड़ों लोग शनिवार और मंगलवार को मंदिर में आते हैं.

ये भी पढ़ें:

Miss World 2023: कश्मीर में होगा मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले! दावे को एंटरटेनमेंट फर्म ने किया खारिज, कहा- अभी फैसला लेना बाकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget