एक्सप्लोरर

TMC ने किया फैसला: पेगासस मामले पर जब तक पीएम बयान नहीं देते, तब तक नहीं चलने देंगे संसद

ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी का नाम भी पेगासस जासूसी कांड में सामने आया है और सरकार पर उनका फोन टैप करने का आरोप है. अभिषेक बनर्जी लोकसभा के सांसद भी हैं.

नई दिल्ली: ममता बनर्जी के दिल्ली पहुंचते ही तृणमूल कांग्रेस आक्रामक हो गई है. ममता के दिल्ली पहुंचने के ठीक पहले पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई. बैठक में पेगासस जासूसी कांड पर सरकार पर हमला तेज़ करने का फ़ैसला किया गया. 

जासूसी कांड को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सरकार पर हमला तेज़ करने का फ़ैसला किया है. आज शाम हुई संसदीय दल की बैठक में पार्टी ने फ़ैसला किया कि जासूसी कांड के मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की जाएगी. बैठक के बाद लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि जबतक प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर संसद में बयान नहीं देते तबतक संसद की कार्यवाही चलने नहीं दी जाएगी. 

ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी का नाम भी पेगासस जासूसी कांड में सामने आया है और सरकार पर उनका फोन टैप करने का आरोप है. अभिषेक बनर्जी लोकसभा के सांसद भी हैं.

आज ही दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले ममता बनर्जी ने राज्य में पेगासस जासूसी कांड की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच आयोग गठित करने का ऐलान किया है. आयोग में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मदन बी लोकुर और कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य को सदस्य बनाया गया है. 

ममता बनर्जी के इस फ़ैसले पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करवाने की मांग कर रही है. वहीं बीजेपी के दार्जिलिंग से लोकसभा सांसद राजू बिश्टा ने ममता बनर्जी के इस क़दम को ड्रामा क़रार दिया.

पेगासस जासूसी मामले में ममता बनर्जी ने जांच आयोग का किया गठन, पश्चिम बंगाल ऐसा करने वाला पहला राज्य

Tokyo Olympics 2020: जानिए, कैसे ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाले मीराबाई चानू को मिल सकता है गोल्ड मेडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: BJP ने नंदीग्राम जीता, रेजीनगर सीट पर बढ़त; तमिलनाडु में CM विजय की टीवीके आगे
Live: BJP ने नंदीग्राम जीता, रेजीनगर सीट पर बढ़त; तमिलनाडु में CM विजय की टीवीके आगे
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
दिल्ली पुलिस की पत्रकारों के लिए एडवाइजरी, 'दूर से ही विरोध प्रदर्शन...'
दिल्ली पुलिस की पत्रकारों के लिए एडवाइजरी, 'दूर से ही विरोध प्रदर्शन...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget