एक्सप्लोरर

कर्नाटक: देवताओं का मजाक उड़ाने वाले मैसेज पर BJP विधायक ने माफी मांगी, कहा- मेरी गलती नहीं

बिल्गी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करने वाले नीरानी ने कहा कि वह सभी धर्मों के प्रति सहिष्णु हैं और उन्होंने कभी भी धर्म के खिलाफ कुछ नहीं कहा है.

बेंगलुरु: कर्नाटक से बीजेपी विधायक मुरुगेश नीरानी ने अपने मोबाइल से देवताओं का मजाक उड़ाने वाला एक मैसेज शेयर होने पर मंगलवार को माफी मांग ली. इस घटनाक्रम से विवाद खड़ा हो गया था. व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट कुछ स्थानीय समाचार चैनलों पर प्रसारित हुए थे जिसमें यह भी दिखाया गया कि मैसेज शेयर होने के बाद प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर हो गए. पूर्व मंत्री नीरानी ने बाद में एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबर उनका था. हालांकि, मैसेज उन्होंने शेयर नहीं किया.

नीरानी ने कहा, ‘‘जनसंपर्क उद्देश्य से मेरे निजी सहायक और गनमैन संबंधित मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हैं. बीती रात फोन मेरे निजी सहायक के पास था. लापरवाही के चलते कहीं अन्य से आया संदेश आगे चला गया. गलती आखिर गलती है चाहे वह किसी ने भी की हो. यह जानबूझकर नहीं किया गया और मेरे साथ जो लोग हैं, वे गलती के लिए माफी मांग चुके हैं. मैं राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक हिन्दू के रूप में मुझे अपने धर्म पर गर्व है. यह गलती मेरे निजी सहायक की असावधानी से हुई. लोग इसे मेरी गलती न समझें. अपने स्टाफ और खुद अपनी तरफ से मैं एक बार फिर माफी मांगता हूं. इस मुद्दे को अब और आगे तूल नहीं दिया जाना चाहिए. मैं आपको आश्वासन देता हूं कि आगे से सतर्क रहूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि इस तरह की गलती दोबारा न हो.’’

मंत्री पर उठे सवाल बिल्गी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करने वाले नीरानी ने कहा कि वह सभी धर्मों के प्रति सहिष्णु हैं और उन्होंने कभी भी धर्म के खिलाफ कुछ नहीं कहा है. वह सनातन धर्म का अत्यधिक सम्मान करते हैं. वहीं, विधानसभा में नेता विपक्ष सिद्धरमैया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नीरानी को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह भगवान में विश्वास करते हैं या नहीं. कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, "ईश्वर का अपमान करना उस हर व्यक्ति का अपमान है जो ईश्वर में विश्वास करता है."

ये भी पढ़ें- IT कंपनियों में अब 31 दिसंबर तक 'वर्क फ्रॉम होम', सरकार ने जारी किया निर्देश सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस, 35 करोड़ के ऑफर का लगाया था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget