एक्सप्लोरर

IT कंपनियों में अब 31 दिसंबर तक 'वर्क फ्रॉम होम', सरकार ने जारी किया निर्देश

वर्तमान में, आईटी कंपनियों के लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं. घर से काम करने की समयावधि 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी.

नई दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने आईटी और बीपीओ कंपनियों के लिए घर से काम करने के लिए जारी निर्देशों को 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. घर से काम करने की समयावधि 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी.

दूरसंचार विभाग ने ट्वीट में कहा, ''दूरसंचार विभाग ने कोविड-19 के कारण व्याप्त चिंता को देखते हुए घर से काम करने की सुविधा के लिए सेवा प्रदाताओं की खातिर नियम और शर्तों में छूट को 31 दिसंबर 2020 तक के लिए और बढ़ा दिया है.'' वर्तमान में, आईटी कंपनियों के लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं और केवल अति महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारी ही कार्यालय जा रहे हैं.

देश में कोरोना से अबतक 28 हजार लोगों की मौत

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. दो दिनों से मौत के मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है. देश में पिछले 24 घंटों में 587 लोगों की मौत हुई, जबकि अमेरिका में 537 लोग मरे. वहीं, कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के मामले में भारत ने ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है. भारत में पिछले दिन 37 हजार 148 नए मामले सामने आए हैं, जबकि ब्राजील में 21,749 नए मामले दर्ज किए गए. इसी के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 55 हजार के पार हो गई है. इनमें चार लाख एक्टिव केस हैं तो वहीं सात लाख 24 लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक 28 हजार 84 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,961,206), ब्राजील (2,121,645) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget