एक्सप्लोरर

पिता की हत्या कर शव के किए 32 टुकड़े और फिर...पुलिस ने किया गिरफ्तार

Karnataka News: कर्नाटक में एक युवक पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद शव के 32 टुकड़े किए और बोरवेल में फेंक दिए.

Karnataka Crime News: कर्नाटक में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. कर्नाटक के बागलकोट में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या (Murder) की और फिर उनके शरीर के 32 टुकड़े कर दिए. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शव के टुकड़े एक बोरवेल में फेंक दिए. हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मृतक के शरीर के अंगों को बरामद किया. आरोपी विठला कुलाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, बीती 6 दिसंबर को 20 वर्षीय विठला ने गुस्से में अपने पिता परशुराम कुलाली (53) की लोहे की रॉड से कथित तौर पर हत्या कर दी. परशुराम अक्सर शराब के नशे में धुत होकर अपने दो बेटों में से छोटे विठला को गालियां देता था. परशुराम की पत्नी और बड़ा बेटा अलग रहते हैं. 

लोहे की रॉड से की हत्या

पिछले मंगलवार को भी विठला को उसके पिता ने गालियां देनी शुरू की. इससे गुस्साए बेटे ने एक लोहे की रॉड उठाई और अपने पिता की हत्या कर दी. हत्या के बाद विठला ने परशुराम के शरीर को 32 टुकड़ों में काट दिया. इसके बाद उसने इन टुकड़ों को बागलकोट जिले के मुधोल के बाहरी इलाके में मंटूर बाईपास के पास स्थित अपने खेत में बोरवेल में फेंक दिया. 

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

बोरवेल से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और कथित हत्या में विठला की भूमिका पर संदेह जताया. विठला को पुलिस स्टेशन ले जाया गया और पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने शव के कटे हुए हिस्से बोरवेल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. 

श्रद्धा के शव के भी किए थे टुकड़े

दिल्ली में श्रद्धा नाम की युवती की हत्या (Murder) के बाद आरोपी ने उसके शव के 35 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए थे. हत्या का आरोपी श्रद्धा (Shraddha Walker) का लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी आफताब ने बीते मई के महीने में आपसी झगड़े के बाद श्रद्धा की हत्या की थी. आरोपी ने शव के 35 टुकड़े करके इन्हें घर के अंदर फ्रिज में रखा था. आरोपी रोज रात को इन टुकड़ों को जंगल में फेंकने जाता था. आरोपी आफताब पुलिस की हिरासत में है.

ये भी पढ़ें- 

Mumbai News: बाइक सवार पर शख्स ने थूका, विरोध जताने पर उतार दिया मौत के घाट, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget