एक्सप्लोरर

'PM के खिलाफ टिप्पणी गैर-जिम्मेदाराना, लेकिन देशद्रोह नहीं', कर्नाटक हाईकोर्ट की टिप्पणी

Karnataka HC: कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित शाहीन स्कूल पर आरोप था कि मंच पर नाटक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए थे और उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.

Karnataka High Court: कर्नाटक हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के एक मामले में स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ देशद्रोह का केस रद्द कर दिया. हाईकोर्ट ने कहा कि पीएम के खिलाफ कहे गए शब्द अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना थे, लेकिन यह देशद्रोह नहीं है. हाई जस्टिस हेमंत चंदनगौदर ने बीदर के शाहीन स्कूल मैनेजमेंट के अलाउद्दीन, अब्दुल खालिक, मोहम्मद बिलाल इनामदार और मोहम्मद महताब के खिलाफ न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर को रद्द कर दिया.

जस्टिस हेमंत चंदनगौदर ने फैसले की सुनवाई करते हुए कहा- नाटक के दौरान दिए गए बयान कि प्रधानमंत्री को जूते से मारा जाना चाहिए, यह न केवल अपमानजनक था, बल्कि गैर-जिम्मेदाराना भी था. उस स्थिति में आईपीसी की धारा 124-ए (देशद्रोह से संबंधित) लागू की जा सकती है जब किसी शख्स के शब्दों या अभिव्यक्ति में सार्वजनिक अव्यवस्था, कानून और व्यवस्था में गड़बड़ी पैदा करने की हानिकारक प्रवृत्ति या इरादा हो.

कर्नाटक हाईकोर्ट का कहना है कि नागरिक को सरकार और उसके पदाधिकारियों की तरफ से उठाए गए कदमों की आलोचना या टिप्पणी करने का अधिकार है, लेकिन वो सरकार के खिलाफ या सार्वजनिक अव्यवस्था पैदा करने के इरादे से लोगों को हिंसा के लिए उकसाता नहीं हो. 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कर्नाटक में बीदर जिले के शाहीन स्कूल में साल 2020 में सीएए और एनआरसी को लेकर बच्चों ने नाटक किया था. इसके बाद आरोप लगा कि स्कूल देश के खिलाफ काम करके नकारात्मक बातें फैला रहा है. वहीं इस दावे को शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन ने खारिज करते हुए कहा था कि पुलिस हर रोज स्कूल आती थी और बच्चों के साथ देशद्रोही की तरह व्यवहार करती है.

साथ ही यह आरोप भी लगाया गया था कि सीएए कानून के खिलाफ कक्षा 4 के छात्रों के मंच पर किए गया नाटक सांप्रदायिक प्रकृति का था. इसमें दावा किया गया था कि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगे थे. इसको लेकर निलेश राकेश्याला ने बीदर के पुलिस स्टेशन में आईपीसी के सेक्शन 504, 505 (2), 124 (ए) और 153 (ए) के तहत केस दर्ज कराया था

यह भी पढ़ें:-

Rahul Gandhi Defamation Case: 'राहुल गांधी के खिलाफ 10 केस पेंडिंग', जानें मोदी सरनेम मामले पर गुजरात हाईकोर्ट के जज ने और क्या कहा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
'डोकलाम में शहीद हुए जवानों को दे चुके क्लीन चिट', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस
'डोकलाम में शहीद जवानों को...', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget